बिस्फी के दो पंचायतों में सहयोग शिविर, आवास और जमीन विवाद के सबसे अधिक आवेदन

Updated:
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिस्फी प्रखंड की नूरचक और खैरी बांका दक्षिणी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में आवास, पेंशन और जमीन विवाद से संबंधित सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी.

विज्ञापन

Sahyog Shivir: बिस्फी प्रखंड की नूरचक और खैरी बांका दक्षिणी पंचायत में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. नूरचक पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित शिविर का शुभारंभ एसडीएम सारंग पाणि पांडेय, साइबर डीएसपी अंकुर कुमार, बीडीओ बसंत कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सिंह और श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हमीद गफूर ने किया.

विज्ञापन

वहीं खैरी बांका दक्षिणी पंचायत में पदाधिकारी राकेश कुमार झा, बीपीआरओ शेखर कुमार और राजस्व पदाधिकारी सबिता कुमारी की उपस्थिति में सहयोग शिविर आयोजित हुआ.

आवास, पेंशन और जमीन विवाद के अधिक आवेदन

शिविर में पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के साथ-साथ मौके पर भी विभिन्न समस्याओं से जुड़े आवेदन लिए गए. आवास, पेंशन, नल-जल योजना, स्वास्थ्य सेवाओं और जमीन विवाद से संबंधित सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए.

अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों के नियमानुसार समाधान की प्रक्रिया शुरू की गई.

योजनाओं की दी गई जानकारी

शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए.

एसडीएम ने दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

एसडीएम सारंग पाणि पांडेय ने कहा कि पंचायत और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें.

उन्होंने निर्देश दिया कि आम लोगों की समस्याओं का निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

शिविर में उषा कुमारी, मुखिया गुलशन खातून, मोहम्मद नियाज, पंचायत सचिव शशि रंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्याएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बेनीपट्टी के तीन पंचायतों में जनसहयोग शिविर, ऑन द स्पॉट सुलझीं कई शिकायतें


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन