बासोपट्टी में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का शुभारंभ, शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन
बासोपट्टी में विधालय का शुभारंभ करते मंत्री अरुण शंकर प्रसाद व अन्य | Prabhat Khabar Network

बासोपट्टी में विधालय का शुभारंभ करते मंत्री अरुण शंकर प्रसाद व अन्य

मधुबनी के ईश्वर सचिदानंद प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का भव्य शुभारंभ हुआ. मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है.

विज्ञापन

Madhubani News: प्रखंड के ईश्वर सचिदानंद प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, डीपीओ स्थापना मुकेश कुमार, बीईओ सुरेश प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयजयराम चौधरी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से विद्यालय का उद्घाटन किया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित समाज की मजबूत नींव है. उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास, संस्कार और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का माध्यम बनेंगे. उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान भी किया.

मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

कार्यक्रम के दौरान बेगूसराय से आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन को उपस्थित लोगों ने सुना. उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई.

अतिथियों का किया गया सम्मान

विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया. कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, नैतिक मूल्यों और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष बल दिया गया. अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण विकसित करने का संकल्प दोहराया.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

उद्घाटन समारोह में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, पूर्व प्रमुख नुनु झा, हरिश्चंद्र शर्मा, संजय महतो, कैलाश महतो, आशीष कुमार, पलटू मेहरा, अरुण ठाकुर, जगतानंद शर्मा, कामेश्वर ठाकुर, शिक्षक वेदानंद चौधरी, कौशल किशोर, रूपेश चौधरी, विजय कुमार, मनोज झा, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
Roushan Kumar Thakur

लेखक के बारे में

By Roushan Kumar Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन