झंझारपुर पहुंचे ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, पुलिस व्यवस्था की ली जानकारी

Author Sanjay Kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

मधुबनी के प्रथम ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ ने झंझारपुर अनुमंडल का दौरा कर पुलिस व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने जरूरतमंदों को त्वरित न्याय दिलाने और प्रभावी पुलिसिंग रणनीति बनाने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Madhubani News: जिले के प्रथम ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शिवम धाकड़ गुरुवार को पहली बार झंझारपुर पहुंचे. उन्होंने एसडीपीओ कार्यालय में अनुमंडल की भौगोलिक स्थिति, थाना क्षेत्रों, अपराध की स्थिति और पुलिस व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की.

नक्शे के माध्यम से की विस्तृत समीक्षा

ग्रामीण एसपी ने एसडीपीओ सुबोध कुमार सिंहा के साथ नक्शे के माध्यम से विभिन्न थाना क्षेत्रों की पहुंच, संवेदनशील स्थानों, सड़क संपर्क और पुलिस व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जानकारी ली. इस दौरान क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और अपराध की प्रकृति पर भी चर्चा की गई.

जरूरतमंदों को न्याय के लिए नहीं भटकना पड़ेगा

ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अपने काम या न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. जिस स्तर पर समस्या का समाधान संभव है, वहीं उसका त्वरित और प्रभावी निष्पादन किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सभी अनुमंडलों का क्रमवार दौरा कर एसडीपीओ और थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्रवार प्रभावी पुलिसिंग की रणनीति तैयार की जा सके.

चार अनुमंडलों की जिम्मेदारी

ग्रामीण एसपी ने बताया कि उन्हें झंझारपुर, फुलपरास, जयनगर और बेनीपट्टी अनुमंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इन चारों अनुमंडलों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा.

पुलिस-पब्लिक समन्वय पर जोर

उन्होंने कहा कि मधुबनी के लोग शांतिप्रिय हैं और यहां भाईचारे का माहौल है. बेनीपट्टी में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी लोगों का सकारात्मक सहयोग देखने को मिला. इसी सहयोग और बेहतर पुलिस-पब्लिक समन्वय के आधार पर कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा.

झंझारपुर प्रवास के दौरान ग्रामीण एसपी ने काफी देर तक अनुमंडल कार्यालय में रहकर पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. चौसा (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन