Madhubani News : नाबलिग के साथ दुष्कर्म मामले में एक दोषी करार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : नाबलिग के साथ दुष्कर्म मामले में एक दोषी करार

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जिला अपर सत्र न्यायालय सात सह विशेष न्यायालय पॉस्को के न्यायाधीश नीरज कुमार त्यागी की न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई.

विज्ञापन

मधुबनी. बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जिला अपर सत्र न्यायालय सात सह विशेष न्यायालय पॉस्को के न्यायाधीश नीरज कुमार त्यागी की न्यायालय में गुरुवार को सुनवाई हुई. इस दौरान दोनों पक्ष की बहस सुनने के बाद आरोपी बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के करहारा निवासी सूरज सहनी को दफा 376 भादवि व चार पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया. सजा की बिंदु पर 22 नवंबर को सुनवाई होगी. विशेष लोक अभियोजक मधुरानी के अनुसार घटना 28 जनवरी 2024 की है . नाबालिग पीड़िता सात बजे शाम में घर के नजदीक कलमबाग में शौच करने के लिए गयी थी. वहां पहले से ही घात लगाकर आरोपी बैठा था. वह नाबालिग को देखते ही पकड़ लिया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था. पीड़िता के चिल्लाने पर मुंह बंद कर दिया. संयोग से पीड़िता के चित्लाने पर दो ग्रामीणों ने उसे देख लिया. दोनों ग्रामीणों ने जब आरोपी को पकड़ना चाहा तो व भाग गया. घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजन को दी. इसके बाद परिजन आरोपी के घर जाकर शिकायत की, लेकिन आरोपी के परिजन पीड़िता के साथ गये उसके परिजनों से मारपीट करने लगे. पीड़िता के परिजन ने गांव में पंचायत भी बैठाया, लेकिन पंचायत में बार – बार समय देने के बाद आरोपी नहीं पहुंचा. बाद में पीड़िता ने बेनीपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन