Madhubani News : थम गया चुनाव प्रचार का शोर, कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान
Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 09 Nov 2025 9:58 PM
विधानसभा के दूसरे व अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार रविवार की शाम 6 बजे थम गया.
मधुबनी. विधानसभा के दूसरे व अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार रविवार की शाम 6 बजे थम गया. बिहार विधानसभा चुनाव में 13 अक्टूबर को नामांकन के पहले दिन की तिथि से प्रत्यशियों ने विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार – प्रसार का अभियान तेज कर दिया था. प्रत्याशियों के प्रचार वाहन ते ध्वनि विस्तारक यंत्र से जोड़ शोर से अभियान शुरू हुआ था. रविवार को प्रचार अवधि के समाप्त के बाद से प्रत्याशी घर – घर जा कर प्रचार कर सकते हैं. जिला में 11 नवंबर को 10 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले चुनाव में 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है. पिछले लगभग एक माह से विभिन्न दलों के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय नेता अपने दलों के प्रत्याशियों के समर्थन में सघन जन संपर्क अभियान के लिए जिला चुनावी सभा, रोड शो व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जनसंपर्क अभियान चला रहे थे. प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद लाउडस्पीकर से हो रहे प्रत्याशियों के प्रचार अभियान से मच रहे शोर से लोगों को राहत मिली. मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान होना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










