Madhubani: झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा फिर बने मंत्री, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा

झंझारपुर विधायक नीतीश मिश्रा के मंत्री पद की शपथ लेते ही मधुबनी जिले में जश्न का माहौल बन गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ खुशी मनाई. जानें बिहार राजनीति के इस बड़े चेहरे का पूरा राजनीतिक सफर और क्यों खास मानी जा रही है उनकी वापसी…

विज्ञापन

Madhubani News: नीतीश मिश्रा ने गुरुवार को बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेकर एक बार फिर कैबिनेट में अपनी जगह बनाई. शपथ ग्रहण के बाद झंझारपुर सहित पूरे मधुबनी जिले में खुशी का माहौल देखने को मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांधी मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

राजनीतिक विरासत के मजबूत वारिस

9 जुलाई 1973 को जन्मे नीतीश मिश्रा बिहार राजनीति का एक अनुभवी चेहरा माने जाते हैं. वे 13वीं, 14वीं, 15वीं और वर्तमान 17वीं विधानसभा में झंझारपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने करीब 50 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की थी.

कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

नीतीश मिश्रा इससे पहले भी बिहार सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वर्ष 2005 से 2015 के बीच उन्होंने ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, आपदा प्रबंधन और गन्ना विकास जैसे विभागों में मंत्री के रूप में काम किया.

इसके अलावा वे पर्यटन और उद्योग विभाग की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं. उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को लेकर पार्टी और जनता दोनों में भरोसा देखा जाता है.

कांग्रेस के गढ़ में खिलाया था कमल

झंझारपुर विधानसभा सीट कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती थी. इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र ने कई बार प्रतिनिधित्व किया था.

पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए नीतीश मिश्रा ने 2005 और 2010 में जीत दर्ज की. 2020 में भाजपा के टिकट पर जीत हासिल कर उन्होंने इस क्षेत्र में भाजपा को मजबूत आधार दिया.

समर्थकों में भारी उत्साह

मंत्री पद की शपथ के बाद झंझारपुर और मधुबनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नीतीश मिश्रा के मंत्री बनने से मधुबनी जिले के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी.

मधुबनी से संजय कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन