Madhubani News : धीरे-धीरे ठंड दे रही दस्तक, पारा में गिरावट
Author Gajendra kumar
Updated:
विज्ञापन

मौसम में धीरे धीरे बदलाव होने लगा है. भारत मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, रात का न्यूनतम तापमान कम हो रहा है.
विज्ञापन
मधुबनी.
मौसम में धीरे धीरे बदलाव होने लगा है. भारत मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, रात का न्यूनतम तापमान कम हो रहा है. मंगलवार को पारा लुढ़क कर 12.5 डिग्री सेल्सियस हो गया. ग्रामीण कृषि मौसम सेवा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय व भारत मौसम विभाग से जारी 12-16 नवंबर तक पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई. मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. अगले तीन चार दिनों में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान से 2-4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 12-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. पूर्वानुमान अवधि में औसतन 7-10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. हवा की दिशा और नमी में बदलाव के कारण सुबह के समय धूंध छाने की संभावना है. तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर अब धीरे धीरे महसूस होने लगा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










