Madhubani News : विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

फुलपरास व लौकहा विधानसभा के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई.

विज्ञापन

फुलपरास. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी- सह-अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में गुरुवार को फुलपरास व लौकहा विधानसभा के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. मौके पर एसडीओ अनीश कुमार एवं डीसीएलआर आनंद उत्सव ने वर्तमान में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया. मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की चर्चा की. बैठक में जनप्रतिनिधियों को निर्वाचकों द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र की जानकारी देते हुए बताया कि वैसे मतदाता जिनके द्वारा अभी तक गणना प्रपत्र नहीं जमा किए गए हैं उनकी सूची उपलब्ध कराते हुए उनसे प्रपत्र जमा करवाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने का अनुरोध किया. बैठक में भाजपा नेता राम सुंदर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष डॉ. धनवीर यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रणधीर सेन, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह यादव, विजय ठाकुर, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र नारायण कामत, लोजपा (रामविलास) झंझारपुर के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पासवान, जन सुराज पार्टी के राज नारायण यादव, अशोक कुमार मंडल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन