Madhubani News : स्थापना दिवस समारोह मनाने के लिए की बैठक

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : स्थापना दिवस समारोह मनाने के लिए की बैठक

अयाची नगर युवा फाउंडेशन का आठवां स्थापना दिवस समारोह दिसंबर में मनाया जाएगा.

विज्ञापन

झंझारपुर. अयाची नगर युवा फाउंडेशन का आठवां स्थापना दिवस समारोह दिसंबर में मनाया जाएगा. समारोह की तैयारी के लिए संगठन के सदस्यों ने शनिवार को सरिसब पाही स्थित डॉ सर गंगानाथ झा वाचनालय के सभागार में बैठक की. जिसमें संगठन के सदस्यों ने विगत वर्षों की भांति इस साल भी संगठन की स्थापना दिवस समारोह को व्यापक स्तर पर मनाए जाने का निर्णय लिया. संस्था के सांस्थापक विक्की मंडल ने कहा कि स्थापना दिवस पर संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले देश के अलग-अलग राज्यों के 20 लोगों अथवा सामाजिक संगठनों को ग्लोबल यूथ कांक्लेव कार्यक्रम के तहत मिथिला ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित करने के लिए चयन प्रक्रिया अपनाई जाती है जो बिल्कुल निःशुल्क होती है. जिसमें उनके सामाजिक कार्यों का मूल्यांकन किया जाता है. इस बार भी मूल्यांकन के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन 25 नवंबर तक आमंत्रित किये जाएंगे. गूगल फॉर्म का लिंक ऑफिसियल साइट अयाची नगर युवा फाउंडेशन पर जारी कर दिया गया है. इच्छुक प्रतिभागी आवेदन कर सकते हैं. सम्मान कार्यक्रम के साथ सभी चयनित समाज सेवियों का निःशुल्क आवासन एवं भोजन साथ ही भ्रमण की उत्तम व्यवस्था की जाती है. बैठक में उपस्थित डॉ अजीत मिश्र, धीरज लाभ, विकास सॉ, प्रवीण कुमार झा, रंजय रॉय, नवीन झा, सतीश मंडल, अभिषेक ठाकुर, अखलेश मंडल, चंदन मंडल, राहुल मंडल, कुमार राज, आदित्य मंडल, मो.सुभान, अनुराग मिश्र, अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन