Madhubani: झंझारपुर में 1.40 लाख की लूट निकली फर्जी, कलेक्शन कर्मी ही निकला साजिशकर्ता

Updated:
विज्ञापन

लखनौर थाना

झंझारपुर में थोक बिस्किट व्यवसायी से हुई 1.40 लाख रुपये की लूट का मामला पुलिस जांच में पूरी तरह से फर्जी निकला है. व्यवसायी के कलेक्शन कर्मी ने ही दो अन्य साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी.

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर पुरानी बाजार के थोक बिस्किट व्यवसायी से 1 लाख 40 हजार रुपये की लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी निकला. पुलिस के अनुसार, व्यवसायी के यहां कलेक्शन का काम करने वाले कर्मी ने ही दो अन्य लोगों के साथ मिलकर रुपये हड़पने की साजिश रची थी. मामले में पुलिस ने कलेक्शन कर्मी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपितों के पास से 1 लाख 39 हजार 740 रुपये बरामद किए गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिस्टल दिखाकर लूट की बतायी थी कहानी

झंझारपुर पुरानी बाजार वार्ड-6 निवासी थोक बिस्किट विक्रेता प्रवीण कुमार खेतान ने लखनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि उनके यहां कन्हौली निवासी मो. अमजद करीब एक वर्ष से कलेक्शन का काम करता था.

23 अगस्त को अमजद बेलही स्थित बीकू जनरल स्टोर के प्रोपराइटर गुलाब यादव से 1 लाख 40 हजार रुपये की वसूली कर बाइक से लौट रहा था. उसने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे दैयाखरवार और बलभद्रपुर के बीच कमला नदी के पूर्वी तटबंध पर तीन युवकों ने पिस्टल दिखाकर उससे रुपये लूट लिये.

कारोबारी को कर्मी पर हुआ संदेह

कर्मचारी के बताए घटनाक्रम पर व्यवसायी प्रवीण कुमार खेतान को ही उस पर संदेह हुआ. उन्होंने पुलिस को आवेदन देकर रुपये गायब करने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को लूट की कहानी में कई पेंच मिले और पूछताछ में मामला फर्जी होने का खुलासा हुआ.

कलेक्शन कर्मी समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में लखनौर थाना क्षेत्र के तमोरिया निवासी गुणेश्वर राउत, झंझारपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली निवासी मो. समीर और कलेक्शन कर्मी मो. अमजद को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, गुणेश्वर राउत के पास से 1 लाख 38 हजार रुपये और मो. समीर के पास से 1,740 रुपये बरामद किए गए. इस तरह कुल 1 लाख 39 हजार 740 रुपये बरामद हुए.

पूछताछ में सामने आयी साजिश

लखनौर थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान लूट की फर्जी कहानी और रुपये हड़पने के लिए रची गयी साजिश का खुलासा हुआ. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: चकदह से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क जर्जर, यात्रियों को हादसे और जाम का डर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन