Madhubani: रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क की हालत बदहाल, जर्जर रास्ते से बढ़ा हादसे का खतरा

Updated:
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जाने वाली जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network

चकदह में बिजली पावर ग्रिड से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली सड़क वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। टूटी-फूटी सड़क और अतिक्रमण के कारण यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Chakdah Railway Station Road: चकदह स्थित बिजली पावर ग्रिड से चकदह चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क की जर्जर स्थिति से स्थानीय लोगों और यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. रांटी-जलधारी चौक बाइपास से जुड़ी यह सड़क वर्षों से मरम्मत के अभाव में जगह-जगह टूट चुकी है. सड़क की बदहाली और अतिक्रमण के कारण दुर्घटना और जाम का खतरा बना रहता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्टेशन जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी

बाइपास सड़क से जुड़ी होने के कारण दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले यात्री रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए अक्सर इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं. खासकर तेरह नंबर गुमटी बंद रहने की आशंका के कारण ट्रेन पकड़ने वाले लोग इस रास्ते को प्राथमिकता देते हैं.

चकदह और आसपास के मोहल्लों के लोग भी बाजार तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए प्रतिदिन इसी सड़क से आवागमन करते हैं. ऐसे में सड़क की खराब स्थिति का सीधा असर स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों पर भी पड़ रहा है.

पुल के पास सड़क की हालत सबसे खराब

स्थानीय लोगों के अनुसार, बिजली पावर ग्रिड के समीप ब्रह्मस्थान के पास पुल के निकट सड़क की स्थिति सबसे खराब है. पुल का स्तर सड़क से काफी ऊंचा होने के कारण वाहन चालकों को इसे पार करने में परेशानी होती है.

छोटी चार पहिया गाड़ियों के चालकों को पुल पार करते समय वाहन के पुल से टकराने की आशंका बनी रहती है. बाहरी चालक कई बार अनजाने में इस मार्ग पर पहुंच जाते हैं और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

अतिक्रमण से सड़क हुई संकरी, लगता है जाम

सड़क की बदहाली के साथ अतिक्रमण ने भी समस्या बढ़ा दी है. पावर ग्रिड के समीप बाइपास से चकदह चौक होते हुए स्टेशन जाने वाली सड़क कई जगहों पर अतिक्रमण के कारण संकरी हो गयी है.

वाहनों का दबाव बढ़ने पर यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है. मुंबई, दिल्ली, अमृतसर सहित विभिन्न महानगरों के लिए ट्रेन पकड़ने आने वाले यात्रियों को खराब सड़क और जाम के कारण समय पर स्टेशन पहुंचने में परेशानी होती है.

लोगों ने जल्द मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग की

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत के साथ अतिक्रमण हटाने की भी जरूरत है. यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गयी तो सड़क की बदहाल स्थिति के कारण भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

लोगों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: पेपरलेस जमीन रजिस्ट्री के विरोध में कातिबों का कार्य बहिष्कार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन