एक साल बाद बदले थानाध्यक्ष, चोरी की घटनाओं के बीच संतोष कुमार को मिली कमान
घोघरडीहा के नए थानाध्यक्ष शुभम कुमार | Prabhat Khabar Network
घोघरडीहा के थानाध्यक्ष शुभम कुमार का तबादला कर हरलाखी भेज दिया गया है. उनकी जगह संतोष कुमार ने घोघरडीहा का कार्यभार संभाला है. यह तबादला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं लोगों को चिंतित कर रही हैं.
Ghoghardiha News: घोघरडीहा थानाध्यक्ष शुभम कुमार का तबादला कर दिया गया है. उन्हें हरलाखी थाना में अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं हरलाखी थाना के अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को घोघरडीहा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. शुभम कुमार का घोघरडीहा में करीब एक वर्ष का कार्यकाल रहा.
आपके शहर में
चोरी की लगातार घटनाओं के बीच हुआ तबादला
शुभम कुमार के कार्यकाल के दौरान थाना क्षेत्र में चोरी की लगातार कई घटनाएं सामने आयीं. लगातार चोरी की घटनाओं के कारण लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहे. वहीं, मामलों के उद्भेदन और अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठते रहे.
चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने और अज्ञात चोरों तक पहुंचने के लिए बाद में दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी के स्तर से एसआईटी का गठन किया गया. हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार एसआईटी को भी अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिली है. ऐसे में लंबित चोरी कांडों का उद्भेदन पुलिस के सामने चुनौती बना हुआ है.
संतोष कुमार के सामने होंगी कई चुनौतियां
हरलाखी थाना के अपर थानाध्यक्ष संतोष कुमार को घोघरडीहा का नया थानाध्यक्ष बनाये जाने के बाद क्षेत्र के लोगों की उम्मीदें बढ़ गयी हैं. नये थानाध्यक्ष के सामने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना और लंबित मामलों का उद्भेदन प्रमुख चुनौती होगी.
इसके अलावा शराब के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई करना और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना भी नये थानाध्यक्ष के सामने अहम जिम्मेदारी होगी.
शुभम कुमार को हरलाखी में मिली जिम्मेदारी
तबादले के बाद शुभम कुमार हरलाखी थाना में अपर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं संतोष कुमार घोघरडीहा थाना के नये थानाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगे.
यह भी पढ़ें
खुटौना में 999 लीटर नेपाली शराब बरामद, कार छोड़कर फरार हुए तस्कर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए