दिनदहाड़े चाकू मारकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

शहर के राम चौक पर दिनदहाड़े चाकू मार कर घायल कर देने का मामला थाने पहुंचा है.

विज्ञापन

झंझारपुर . शहर के राम चौक पर दिनदहाड़े चाकू मार कर घायल कर देने का मामला थाने पहुंचा है. वार्ड 14 निवासी अर्जुन मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें राम चौक के महामंडल को नामजद किया गया है. आरोप है कि वह रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे, तभी पूर्व की किसी बात का खुन्नस लेकर घात लगाये महामंडल ने चाकू से प्रहार कर दिया. तत्काल इसका इलाज अनुमंडल अस्पताल के बाद दरभंगा में किया गया. इलाज से आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी के आलोक में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन