Madhubani News : भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा का किया विसर्जन

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा का किया विसर्जन

संतनगर गांव में भक्ति, आस्था व भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला.

विज्ञापन

झंझारपुर. संतनगर गांव में भक्ति, आस्था व भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला. भगवान भोलेनाथ के पुत्र कार्तिकेय की प्रतिमा विसर्जन यात्रा निकाली गयी. मेला क्षेत्र में भगवान कार्तिकेय के जयघोष से गूंज उठा. विसर्जन यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान कार्तिकेय की विदाई के साक्षी बने. पूजा समिति के सदस्यों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा को विसर्जन स्थल महादेव मंदिर परिसर स्थित पवित्र तालाब तक लेकर गये. इस दौरान भक्तों ने भगवान कार्तिकेय के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें विदा किया. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान कार्तिकेय की आरती उतारी और जयकारे लगाये. मौके पर पूजा समिति अध्यक्ष श्याम देव प्रसाद, वरिष्ठ समाजसेवी रामदेव प्रसाद, सचिव राम बाबू प्रसाद, वैद्यनाथ चौधरी, संतोष चौधरी, वीरेंद्र प्रसाद, कैलाश प्रसाद, शशिकांत चौधरी, धनिक लाल चौधरी, शंभु चौधरी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन