Madhubani News : सावन में शिव की आराधना के लिए कोलकाता से मंगाया जा रहा फूल

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : सावन में शिव की आराधना के लिए  कोलकाता से मंगाया जा रहा फूल

सावन महीने में फूल की बढ़ी डिमांड को देखते हुए व्यवसायी कोलकाता से फूल मंगाकर आपूर्ति कर रहे हैं.

विज्ञापन

मधुबनी. सावन महीने में फूल की बढ़ी डिमांड को देखते हुए व्यवसायी कोलकाता से फूल मंगाकर आपूर्ति कर रहे हैं. जिसके कारण फूलों की कीमत में अचानक उछाल आ गया है. फूल विक्रेता विनोद कुमार ने कहा कि कोलकाता से ही पूरे बिहार में फूल आता है. बारिश नहीं होने के कारण जिले में फूल की उपज कम हुई है. उपज कम होने व मांग बढ़ने के करन फूलों की बढ़ गयी है. फूल विक्रेता ने कहा कि एक महीने पहले शहर में पंद्रह टोकरी गेंदा के फूल प्रति दिन आता था. जबकि गुलाब, रजनी गंधा, कमल, मोगरा, चंपा चमेली फुल तीन से चार टोकरी प्रति दिन आता था. लेकिन अभी गेंदा फूल दो से तीन टोकरी प्रति दिन ही मिल पता है. उन्होंने कहा कि अभी सोमवारी व मधु श्रावणी को लेकर फूल की मांग बढ़ गयी है. फूल विक्रेता ने कहा कि एक महीने पहले गेंदा फूल 15 से 20 रुपये लड़ी मिलता था. जबकि अभी गेंदा फूल 40 रुपये लड़ी बिक रही है.वहीं चंपा, गुलाब, चमेली, रजनीगंधा व कमल फूल पहले 5 से 7 रुपये पीस मिलता था. लेकिन अभी 10 से 15 रुपये पीस मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन