केनरा बैंक के एटीएम में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

नगर थाना चौक के नजदीक स्थित केनरा बैंक के केबिन में बीते बुधवार की रात आग लग गयी. एटीएम से आग धुआं निकलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन कार्यालय व नगर थाना को दी.

विज्ञापन

मधुबनी. नगर थाना चौक के नजदीक स्थित केनरा बैंक के केबिन में बीते बुधवार की रात आग लग गयी. एटीएम से आग धुआं निकलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना अग्निशमन कार्यालय व नगर थाना को दी. अग्निशम विभाग की दमकल गाड़ी के कर्मी तत्काल पहुंचकर आग बुझाने में लग गये. जहां एटीएम स्थित है वह इलाका काफी भीड़-भाड़ वाला इलाका है. कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गयी. नगर थाना के गश्ती दल की टीम भी मौके पर पंहुच गयी. अग्निशमन विभाग के कर्मी की तत्परता से बड़ी घटना होने से बच गया. एटीएम मशीन भी जलने से बचा लिया गया. आग से कोई भारी नुकसान नहीं हुआ है. अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र राम ने कहा है कि समय पर सूचना मिल जाने व अग्निशमन वाहन के पंहुचने से शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन