Madhubani News : कड़ी सुरक्षा में देर रात तक मतगणना केंद्र के वज्रगृह में रखी गयी इवीएम,वीवीपैट

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 12 Nov 2025 9:39 PM

विज्ञापन

जिले के 10 विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्ति के बाद केंद्रों से पीठासीन पदाधिकारी सुरक्षा बलों के साथ इवीएम व वीवीपैट लेकर आरके कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के वज्रगृह पहुंचे.

विज्ञापन

मधुबनी. बिहार विधानसभा के द्वितीय चरण में बीते मंगलवार को जिले के 10 विधानसभा चुनाव में मतदान समाप्ति के बाद केंद्रों से पीठासीन पदाधिकारी सुरक्षा बलों के साथ इवीएम व वीवीपैट लेकर आरके कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के बज्रगृह पहुंचे. आरके कॉलेज में कड़ी सुरक्षा में विधानसभा बार बने काउंटर पर इवीएम, वीवीपैट व कागजात चुनाव कर्मियों ने जमा किया. यह सिलसिला देर रात तक जारी रहा. लोकतांत्रिक प्रक्रिया के इस महापर्व को सफल, निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आनंद शर्मा देर रात तक आरके कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र सह संग्रहण केंद्र पर स्वयं उपस्थित रहे. उन्होंने मतगणना केंद्र परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, लॉजिस्टिक व्यवस्था, सामग्री संग्रहण, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सहित अन्य सभी गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा की. डीएम ने उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना के दिन किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रकाश, पेयजल, सुरक्षा घेरा, संचार सुविधा एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति पूरी तरह सुदृढ़ रहे. उन्होंने मतगणना हॉल में बनाए गए टेबल व्यवस्था, माइक्रो ऑर्ब्जबर के बैठने की योजना, प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के लिए निर्धारित स्थान व इवीएम स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया. डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन का पूरा तंत्र मतगणना दिवस पर पारदर्शिता व शुचिता के साथ कार्य करेगा. मतगणना केंद्र पर चारोंओर सीसीटीवी लगाया गया है. सीसीटीवी की निगरानी में ईवीएम, वीवीपैट को बज्रगृह में रखा गया है. इसकी निगरानी के लिए केंद्रीय बलों को प्रतिनियुक्ति किया गया है. इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, सदर एसडीओ चंदन कुमार झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत कुमार सहित सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित थे. वहीं, डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी मतगणना स्थल की जांच की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन