मधुबनी में भारतमाला परियोजना की समीक्षा, 3 किमी सड़क तैयार, दो अंडरपास बनकर तैयार

Updated:
विज्ञापन

फोटो:- बेनीपट्टी में निर्माणाधीन एनएच व उस पर बन रहे फ्लाई ओवर का जायजा लेते डीएम व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी में भारतमाला परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण का जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने निरीक्षण किया. 3 किलोमीटर सड़क का पक्कीकरण पूरा हो चुका है और दो अंडरपास का काम भी संपन्न हो गया है. लोगों ने सर्विस रोड नहीं होने की समस्या उठाई, जिस पर डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन

Bharatmala Project: मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने मंगलवार को भारतमाला परियोजना के तहत बन रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया. बेनीपट्टी प्रखंड क्षेत्र में उच्चैठ से सहरसा तक बनने वाले एनएच के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने सर्विस रोड नहीं होने की समस्या भी डीएम के सामने रखी.

विज्ञापन

उच्चैठ और फ्लाईओवर निर्माण का लिया जायजा

डीएम आनंद शर्मा ने साहरघाट से लौटने के दौरान भारतमाला परियोजना के पैकेज-1 के सेक्शन-2 का निरीक्षण किया. उन्होंने उच्चैठ, धनौजा में बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग और बेनीपट्टी प्रखंड कार्यालय से लोहिया चौक जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का भी निरीक्षण किया. मौके पर अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई.

3 किलोमीटर सड़क तैयार, दो अंडरपास का काम पूरा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब तीन किलोमीटर सड़क का पक्कीकरण पूरा हो चुका है. परियोजना के तहत बनने वाले चार अंडरपास में से दो का निर्माण पूरा हो गया है, जबकि बाकी दो अंडरपास पर तेजी से काम चल रहा है. डीएम ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समय के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

सर्विस रोड नहीं होने से लोगों की बढ़ी चिंता

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने डीएम को बताया कि एनएच के किनारे सर्विस रोड का प्रावधान नहीं होने से मधुबनी से हरलाखी जाने वाले यात्रियों और उच्चैठ भगवती मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होगी. उन्हें मजबूरी में पुराने और भीड़भाड़ वाले बाजार मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा.

डीएम ने दिया समाधान का भरोसा

स्थानीय नागरिकों की मांग पर डीएम आनंद शर्मा ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे पर संबंधित विभाग को पत्र लिखेंगे और सर्विस रोड की संभावना पर विचार करने का अनुरोध करेंगे, ताकि स्थानीय लोगों की आवाजाही की समस्या का समाधान हो सके. निरीक्षण के दौरान एसडीएम शारंग पाणि पांडेय, संबंधित विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: उत्तर बिहार के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश के आसार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन