ePaper

Madhubani News : जिले के सभी विधानसभा के लिए मतगणना प्रेक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

Updated at : 13 Nov 2025 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
Madhubani News : जिले के सभी विधानसभा के लिए मतगणना प्रेक्षकों की हुई प्रतिनियुक्ति

जिले के 10 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतगणना के सफल संचालन के लिए मतगणना प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

विज्ञापन

मधुबनी. जिले के 10 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतगणना के सफल संचालन के लिए मतगणना प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने विधान सभा क्षेत्र हरलाखी, बेनीपट्टी, खजौली, बाबूबरही, बिस्फी, मधुबनी, राजनगर (सुरक्षित), झंझारपुर, फुलपरास एवं लौकहा विधान सभा क्षेत्र के लिए मतगणना प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की है. हरलाखी विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक जितेंद्र कुमार शुक्ला हैं. उनका मोबाइल नंबर 8862870170 है उनका आवासन मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ है उनसेमिलने का समय11:00 बजे पूर्वा. से 1 बजे तक है. नीपट्टी विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक खरटडे कालीचरण सुदामा राव हैं उनका मोबाईल नंबर 7633897470 है व आवासन जिला अतिथि गृह है एवं मिलने का समय-10 से 11:00 बजे तक है. खजौली विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक अशोक कुमार हैं. उनका मोबाइल नंबर-7765067470 है. उनका आवासन मिथिला चित्रकला संस्थान सौराठ है. उनसे मिलने का समय 9 बजे से 10 बजे तक है. बाबूबरही विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक वीजे राजपूत हैं. उनका मोबाईल नंबर 7369008570 एवं आवासन का पता-जिला अतिथिगृह है. उनसे मिलने का समय 10 बजे से 11:00 बजे तक है. बिस्फी विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक आर ललिथा हैं. उनका मोबाइल नंबर 8292350170 है. उनका आवासन का पता-जिला अतिथिगृह सभागार कक्ष नया भवन है. उनसे मिलने का समय10 बजे से 11 बजे पूर्वान्ह तक है. मधुबनी विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक निशांत जैन हैं. उनका मोबाइल नंबर-8409230170 है. उनका आवासन अतिथिगृह सभागार कक्ष,नया भवन है. उनसे मिलने का समय 10 बजे से 11 बजे तक है. राजनगर (सुरक्षित) विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक रमेश वर्मा हैं. उनका मोबाइल नंबर-9065818570 है. आवासन का पता-जिला अतिथिगृह मधुबनी है. उनसे मिलने का समय 10 से 11 बजे तक है. झंझारपुर विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक असित मिसरा हैं. उनका मोबाइल नं. 7781917470 है. उनका आवासन का पता जिला अतिथिगृह सभागार कक्ष,(नया भवन) एवं उनसे मिलने का समय 3 बजे से 5 बजे तक है. फुलपरास विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक रवींद्रन हैं. उनका मोबाइल नं. 7761807470 है. उनका आवासन का पता जिला अतिथिगृह सभागार कक्ष नया भवन व मिलने का समय 9:30 से 10:30 तक है. लौकहा विधानसभा के मतगणना प्रेक्षक एस सुरेश कुमार हैं. उनका मोबाईल नं. 8541917470 है. उनका आवासन का पता जिला अतिथिगृह सभागार कक्ष नया भवन है. उनसे मिलने का समय 9 से 10 बजे तक है. कोई भी अभ्यर्थी, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, आम मतदाता किसी शिकायत या सुझाव के लिए इस पते एवं मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

GAJENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन