मधुबनी के खजौली में बोरे से बरामद हुआ सिर कटा शव, इलाके में मची सनसनी

Author Amod prasad sri|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

बोरे से बरामद हुआ सिर कटा शव,

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां कोसी नहर किनारे बधार से एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव बोरे में बरामद हुआ है। पुलिस शव की पहचान और हत्यारों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

Madhubani crime News: मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के बीसमोहा-कुसमार गांव के समीप कोसी नहर किनारे बधार से बुधवार को लगभग 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक का सिर कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए. युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

unidentified body found: बोरे में बंद और सिर कटा मिला शव

ग्रामीणों की सूचना पर खजौली थानाध्यक्ष सपन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस के अनुसार, युवक के शव को बोरे में भरकर किसी अन्य स्थान से लाकर यहां फेंके जाने की आशंका है. शव से कुछ ही दूरी पर नहर के पानी के समीप युवक का कटा हुआ सिर भी बरामद किया गया है.

FSL investigation: एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य और नमूने

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मधुबनी से विशेष एफएसएल (फोरेंसिक) टीम को मौके पर बुलाया. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण नमूने एकत्र किए और साक्ष्यों की बारीकी से जांच की. जमीन पर मिले खून के निशानों से आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या मंगलवार की रात गला रेतकर की गई होगी.

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस प्रशासन

थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि आसपास के गांवों के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने शव और सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है. अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

हत्या के कारणों और अपराधियों की तलाश

पुलिस अब मृतक की पहचान स्थापित करने के साथ-साथ हत्या के असल कारणों और घटना में शामिल बदमाशों का पता लगाने में जुटी है. मौके पर एसआई फिरोज आलम, शत्रुघ्न प्रसाद, लोकेश कुमार, रामपति प्रसाद राम समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें... बेटे को जहर देकर मारने वाली कलयुगी मां एसकेएमसीएच से पुलिस को चकमा देकर फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन