बीस वर्षीय विवाहित का फंदे से लटका मिला शव

Updated:
विज्ञापन

ललमनियां थाना क्षेत्र के डुबोरबोना गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता का शब बंद कमरे में फंदे से लटका मिला.

विज्ञापन

खुटौना. ललमनियां थाना क्षेत्र के डुबोरबोना गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता का शब बंद कमरे में फंदे से लटका मिला. घटना पिछले मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है. मृतिका की सास बहू को घर में नहीं देख उसे खोजना शुरू किया. एस्बेस्टस के एक कमरे में बाहर से हल्ला करने पर अंदर से कुछ जबाव नहीं आया, तो उन्होंने गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो एक बांस में बंधे दुपट्टे के फंदे में झूलते हुए देखा. शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग जुटे. किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा. मौके से मृतिका के पति नसीरुद्दीन एवं उनके घर के लोग फरार हो गये. मृतिका की पहचान 20 वर्षीय जदीदा खातून के रूप में की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया. थानाध्यक्ष विपिन कुमार यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद किसी भी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. मृतिका के मायके बाबूबरही थाना क्षेत्र के बसहा गांव में उनके परिवार वालों को शव सुपुर्द कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन