Madhubani News. डकैतों ने गृहस्वामी का हाथ बांध आभूषण व 85 हजार नकद लूटा

Updated:
विज्ञापन

बेलमोहन गांव में बुधवार की रात नकाबपोश डकैतों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

Madhubani News. फुलपरास. थाना क्षेत्र के बेलमोहन गांव में बुधवार की रात नकाबपोश डकैतों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया. मिली जानकारी के अनुसार बेलमोहन गांव निवासी जनवितरण प्रणाली विक्रेता अर्जुन ठाकुर के घर डकैतों ने मेन गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया. घर से 85 हजार नकद एवं सोना चांदी का आभूषण लेकर भाग निकले. घटना की सूचना पर डीएसपी सुधीर कुमार एवं थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति की तहकीकात की. बताया गया कि पीडीएस डीलर अर्जुन ठाकुर अपने दरवाजे पर एक कमरा में पड़ोसी कुलानन्द झा के साथ सोए हुए थे. इसी दौरान डकैतों ने रात के लगभग 12 बजे मेन गेट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गये और घर में सो रहे पड़ोसी कुलानंद झा एवं गृहस्वामी डीलर अर्जुन ठाकुर को पकड़ कर आंगन ले गया. और कुलानंद झा एवं गृहस्वामी डीलर अर्जुन ठाकुर का हाथ उल्टा कर बांध दिया. फिर तीन कमरा को तोड़कर तीन बक्सा, एक आलमारी एवं बाक्स पलंग में रखे सोना चांदी की आभूषण के साथ दो ब्रीफकेश भी ले गया. गृहस्वामी के मुताबिक ढाई भर सोना के जेवरात एवं 85 हजार नगद लूट कर ले जाने की बात कही. बताया कि उसमें पुत्रवधू का आभूषण भी था. पुत्रवधू का कितना आभूषण ले गया उनसे बात होने के बाद जानकारी मिलेगी. गृहस्वामी के मुताबिक अंदर में चार की संख्या में डकैत प्रवेश किए थे. कुछ बाहर भी थे. जिसमें एक के हाथ मे टेगारी एवं एक के हाथ मे पिस्टल था. सभी नकाब पहने हुए थे. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि बेलमोहन गांव में लूट की घटना होने की जानकारी मिली है. गृहस्वामी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन