Madhubani News : अपराधियों ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला , रेफर

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : अपराधियों ने युवक पर किया धारदार हथियार से हमला , रेफर

थाना क्षेत्र के कमला रोड में शुक्रवार की देर शाम हमलावरों ने एक 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

विज्ञापन

जयनगर. थाना क्षेत्र के कमला रोड में शुक्रवार की देर शाम हमलावरों ने एक 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण घायल युवक को जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया. घायल की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के भेलवा टोला निवासी मो. दिलशाद के रूप में हुई. मो. दिलशाद ने बताया कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ कमला रोड की ओर जा रहा था. रास्ते में अचानक चार अज्ञात युवकों ने हमला बोल दिया. सभी हमलावरों के पास धारदार हथियार थे. पीछे से पीठ पर कई बार वार किया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. स्थिति गंभीर देख उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन