Madhubani News : पत्रकार पर प्राथमिकी के विरोध में माकपा कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : पत्रकार पर प्राथमिकी के विरोध में माकपा कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिरोध मार्च

बेगूसराय प्रशासन की ओर से देश के चर्चित पत्रकार अजीत अंजुम पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में रविवार को स्थानीय माकपा नेताओं ने प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

फुलपरास. बेगूसराय प्रशासन की ओर से देश के चर्चित पत्रकार अजीत अंजुम पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में रविवार को स्थानीय माकपा नेताओं ने प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व माकपा नेता उमेश राय ने किया. गोरगामा से फुलपरास लोहिया चौक तक निकाले गए प्रतिरोध मार्च में दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया. मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर पत्रकार के समर्थन में नारे लगाए. कहा कि यह कार्रवाई केवल सत्ता की सच्चाई को सामने लाने की सजा है. पत्रकारिता पर यह सीधा हमला है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुननिरीक्षण में हो रही अनियमितता गरीब, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के नाम काटे जाने और बीएलओ की मनमानी को उजागर किया. उससे प्रशासन की पोल खुल गई. जिसके चलते उन पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई. विरोध प्रदर्शन में माकपा नेता उमेश राय, पूर्व जिला पार्षद बबिता राय, डॉ. रामकृष्ण यादव, राम अवतार कामत, राम विलास मंडल, अर्जुन मंडल, सियाराम ठाकुर, कृष्णदेव यादव, रामबाबू सिंह, बल्लू सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन