Madhubani : स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त व पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

Published by : SHAILENDRA KUMAR JHA Updated At : 07 Oct 2025 6:22 PM

विज्ञापन

स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में स्टैंडिंग कमेटी की हुई बैठक मधुबनी . स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण वातावरण में बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ये बातें समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जिला-स्तरीय निर्वाची पदाधिकारी के स्तर पर गठित स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमिटि) की बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने कही. बैठक में सदस्य के तौर पर मान्यता-प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, कोषांगों के वरीय नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे. जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा की जा चुकी है. प्रेस नोट जारी होते ही सम्पूर्ण जिला में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. इसका अक्षरशः अनुपालन सभी सुनिश्चित करेंगे. सम्पत्ति विरूपण अधिनियम तथा वाहनों के उपयोग के संबंध में निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मान्यता-प्राप्त राजनीतिक दलों के सभी प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. विधान सभा क्षेत्रवार निर्वाचकों की संख्या की विवरणी- मतदाताओं की संख्या, मतदान केन्द्रों एवं मतदान भवनों की संख्या, विधि-व्यवस्था संधारण, नाम-निर्देशन, डाक मतपत्र से मताधिकार का प्रयोग, सोशल मीडिया, मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन, सम्पत्ति विरूपण अधिनियम, विभिन्न तकनीकी सुविधाओं, ईको-फ्रेंड्ली निर्वाचन कराने के लिए आवश्यक प्रबंध, निर्वाचन में बाल श्रम निषेध इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया. जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार 415 सेक्टर पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इन सेक्टर पदाधिकारियों को विधिवत रूप से प्रशिक्षण दिया गया है. ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं. मतदान केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर रहे हैं एवं मतदाताओं के बीच जागरूकता अभियान चला रहे हैं. वे भेद्य टोलों में लगातार भ्रमण कर रहे हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचकों को ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति जागरूक करने के लिए जिला एवं सभी पांच अनुमंडलों में ईवीएम-सह-वीवीपैट प्रदर्शन केन्द्र (ईडीसी) केन्द्रों व सभी 10 विधान सभा क्षेत्रों में 10 मोबाइल डिमॉन्सट्रेशन वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया है. बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILENDRA KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन