Madhubani News : शतप्रतिशत मतदान के लिए निकाला कैंडल मार्च

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : शतप्रतिशत मतदान के लिए निकाला कैंडल मार्च

विधानसभा चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है. वोटर अपने मतों का शत-प्रतिशत उपयोग करें.

विज्ञापन

झंझारपुर. विधानसभा चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है. वोटर अपने मतों का शत-प्रतिशत उपयोग करें. इसकी कमान सीडीपीओ कार्यालय ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के हाथों सौंपा है. शनिवार देर शाम एसडीएम कुमार गौरव के नेतृत्व में सेविकाओं ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड सहित अन्य जगहों पर शनिवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर मतदाताओं से वोट देने की अपील की. पूर्ण भागीदारी, पूर्ण मतदान के लिए सबसे पहले मतदान, तब होगा दूसरा काम, वोट हमारा अनमोल, इसका कभी ना लेंगे मोल. लोकतंत्र हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, हमें गर्व से वोट करने जाना है. सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो. जन-जन की पुकार है वोट देना अधिकार है. चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी. लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सब की है जिम्मेदारी, जागो-जागो हे मतदाता तुम भारत के भाग विधाता आदि नारे लगा रहे थे. शत-प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चलाया गया. चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद से ही सेविका और सहायिका घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को वोटिंग करने के लिए जागरूक किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन