Madhubani News : इनरवा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा महायज्ञ आयोजित

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : इनरवा गांव में सात दिवसीय भागवत कथा महायज्ञ आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के लिए कमिटी के अध्यक्ष जगदेव यादव, सचिव इंद्रदेव यादव, अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में 551 कन्याओं ने कलशयात्रा निकाली.

विज्ञापन

खजौली. प्रखंड क्षेत्र के इनरवा ब्रह्म स्थान परिसर में बुधवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के लिए कमिटी के अध्यक्ष जगदेव यादव, सचिव इंद्रदेव यादव, अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में 551 कन्याओं ने कलशयात्रा निकाली. शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिथिलावादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह समाजसेवी दिलीप कुमार सिंह, प्रमुख कुमारी उषा ने संयुक्त रूप से किया. शोभायात्रा ब्रह्म स्थान परिसर स्थित भागवत कथा स्थल से सभी कन्याएं जय कृष्ण,जय श्रीराम के नारे लगाते हुए खजौली गांव, मल्लिक टोल कन्हौली, लोहिया चौक कन्हौली, तूरकाहा कन्हौली गांव स्थित पवित्र कमला नदी घाट पर कलश में जल बोझकर वापस भागवत कथा महायज्ञ स्थल पर विधिवत स्थापित किया. कलश स्थापना के बाद वृंदावन से आए कथा वाचिका साध्वी प्रियंका साध्वी ने संध्याकाल से भागवत कथा शुरू की. कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि यह भगवत कथा महायज्ञ 12 से 18 नवंबर तक चलेगा. कथा वाचिका साध्वी प्रियंका साध्वी सैकड़ों भक्तजनों को भागवत कथा की रसपान कराएगी. वहीं 19 से 20 नवंबर तक अष्टयाम व भंडारा का आयोजन किया जाएगा. मौके पर सकलदेव यादव, अशेश्वर यादव, भारत यादव, विनोद यादव, देव नारायण सिंह गुरु जी, रामाशीष महतो, संजीत यादव, जयवीर यादव, सरपंच महेश्वर यादव उर्फ मुलची, यदुनंदन यादव, राम कुमार मंडल, विनोद मंडल, महेश चौधरी, राम भरोस यादव, पंच लाल राम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन