Madhubani News : बैंक ने मंदिर में दिया शीतल पानी का आरओ

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ने शहर के कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में भक्तों एवं राहगीर के लिए शीतल जल की मशीन आरओ दी है.

विज्ञापन

मधुबनी.

पंजाब नेशनल बैंक ने शहर के कामेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में भक्तों एवं राहगीर के लिए शीतल जल की मशीन आरओ दी है. आरओ लगाने के लिए मंदिर परिसर में एक स्टैंड का निर्माण भी कराया गया. जिसका उद्घाटन पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक परमानंद कुमार सिंह एवं समाज सेवी प्रशांत कुमार राय ने किया. मौके पर मंदिर के सचिव बबलू सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, रवींद्र राय, संजय पांडेय, अरुण कुमार चौधरी, विजय ठाकुर, बबलू, संतोष सम्राट, मंदिर के पुजारी रामबाबू एवं मोहल्ला के लोग उपस्थित थे. लोगों ने कहा कि इस भीषण गर्मी के दिनों में महादेव मंदिर में लोगों को ठंडा पानी मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन