Madhubani News : प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 9:51 PM

विज्ञापन

अमौजा गांव में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र सुखेत के तत्वावधान में फुलपरास प्रखंड के अमौजा गांव में प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें विशेषज्ञ पौधा संरक्षण के वैज्ञानिक डॉ. राहुल सिंह राजपूत ने 22 कृषक महिलाओं को प्राकृतिक खेती का महत्व एवं इसके लाभ तथा विभिन्न प्रकार के जैविक इनपुट जैसे जीवामृत, घन-जीवामृत एवम कीट-व्याधि प्रबंधन के लिए नीमस्त्र, ब्रह्मास्त्र आदि के निर्माण की जानकारी दी. इसके साथ ही साथ वर्मी कंपोस्टिंग निर्माण के लिए जलीय खरपतवार जलकुंभी के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई. वहीं वर्मी कंपोस्ट बेड में कंपोस्टिंग तकनीक का प्रदर्शन के माध्यम से विधि बताई गई. कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं द्वारा कंपोस्टिंग तकनीक को लघु स्तर पर अपने के लिए प्रेरित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन