शॉट सर्किट से आग, घर राख
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Mar 2017 1:45 AM
विज्ञापन

अगलगी. कलुआही के मधेपुर की घटना, एक लाख की क्षति कलुआही : प्रखंड के मधेपुर पंचायत के बहवन गांव मे विशंभर भारती का घर शॉट सर्किट के कारण आग लगने से जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की बतायी गयी है. गृह स्वामी ने बताया कि एक कमरा मे रखे […]
विज्ञापन
अगलगी. कलुआही के मधेपुर की घटना, एक लाख की क्षति
कलुआही : प्रखंड के मधेपुर पंचायत के बहवन गांव मे विशंभर भारती का घर शॉट सर्किट के कारण आग लगने से जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार की शाम करीब सात बजे की बतायी गयी है.
गृह स्वामी ने बताया कि एक कमरा मे रखे करीब एक भर सोना, बीस हजार नगद, पलंग, कुर्सी,चावल,गेंहू, कपड़ा,हारमुनिया बाजा सहित अन्य खाद्य सामग्री जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. पूरे परिवार का जो भी सामग्री था जल गया. मुखिया अजय कुमार झा ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. मुखिया ने अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष को सूचना देते हुए सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया है. सीओ ने कर्मचारी को अविलंब घटना स्थल का मुआयना कर रिपोर्ट देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










