स्कार्पियो की ठोकर से साइकिल सवार घायल
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :04 Mar 2017 8:28 AM
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन को लेकर आ रही थी स्कार्पियो ग्रामीणों ने अन्य वाहन से भेजा साहरघाट : थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसबरिया के समीप तेज रफ्तार से जा रही एक स्कार्पियो ने साइकिल से जा रहे वृद्ध को ठोकर मार दी़ जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया़ मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी थाना […]
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन को लेकर आ रही थी स्कार्पियो
ग्रामीणों ने अन्य वाहन से भेजा
साहरघाट : थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसबरिया के समीप तेज रफ्तार से जा रही एक स्कार्पियो ने साइकिल से जा रहे वृद्ध को ठोकर मार दी़ जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया़ मिली जानकारी के अनुसार हरलाखी थाना क्षेत्र के पिपरौन गांव निवासी 50 वर्षीय विष्णु महतो अपनी साइकिल से साहरघाट थाना के पिहवारा टोल स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था, इसी दौरान बसबरिया के समीप पीछे की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने उसे ठोकर मार दी़ ठोकर खाते ही विष्णु उछलकर स्कार्पियो के शीशे पर जा गिरा और फिर पास स्थित एक गड्ढे में चला गया़
जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया़ उधर घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण दौड़ पड़े और घायल को एक ऑटो की मदद से स्थानीय निजी क्लिनिक में भरती करा दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है़ उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक समेत स्कार्पियो को घेर लिया़ बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो एक बरात समारोह से वापस लौट रही थी, जिस पर नवविवाहिता दुल्हन और दूल्हा भी बैठे थे, जिसे उतारकर अन्य वाहन से अपने गंतव्य तक भेजा गया़ घटना की सूचना मिलते ही साहरघाट थाना के एसएचओ प्रेमलाल पासवान के नेतृत्व में पुलिस पर घटना स्थल पर पहुंच वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया़
इस बाबत एसएचओ ने कहा कि पीडि़त की ओर से अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है़ आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










