उत्तर पुस्तिका लेकर छात्र फरार

Updated at :03 Mar 2017 5:42 AM
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका लेकर  छात्र फरार

झंझारपुर/लखनौर : लखनौर परियोजना कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा दे रहे एक छात्र परीक्षा समाप्ति के बाद गणित विषय की उत्तर पुस्तिका लेकर लेकर गायब हो गया. केंद्राधीक्षक द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी गयी. लखनौर थाने को भी इसकी सूचना दी गयी है. […]

विज्ञापन

झंझारपुर/लखनौर : लखनौर परियोजना कन्या प्लस टू उच्च विद्यालय केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा दे रहे एक छात्र परीक्षा समाप्ति के बाद गणित विषय की उत्तर पुस्तिका लेकर लेकर गायब हो गया. केंद्राधीक्षक द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद वरीय अधिकारी को इसकी सूचना दी गयी. लखनौर थाने को भी इसकी सूचना दी गयी है. सूचना पर एएसपी निधि रानी, डीसीएलआर उमेश भारती, बीडीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद ने केंद्र पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की. केंद्राधीक्षक के लिखित आवेदन पर उक्त छात्र

उत्तर पुस्तिका लेकर
पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक उक्त छात्र उच्च विद्यालय, जितवारपुर का है. गायब छात्र का रॉल नंबर 1700281 एवं कोड 52021 बताया गया है. छात्र जितवारपुर गांव नरेश कुमार मंडल है. केंद्राधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गणित की परीक्षा प्रथम पाली में थी. करीब 12: 45 बजे छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया. विद्यालय स्तर से काफी खोजबीन की गयी. परंतु उक्त छात्र का पता नहीं चल पाया. एसएसपी निधि रानी ने बताया कि करीब दो घंटे तक उस छात्र को पुलिस प्रशासन ने इसके गंभीरता से लेकर ढूंढा. परंतु उस छात्र का कहीं भी सुराग नहीं मिल पाया. उसके परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन