मधवापुर में नशे में गाड़ी चलाता युवक गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :03 Mar 2017 5:41 AM
विज्ञापन

मधवापुर : थाना क्षेत्र के बासुकी मधवापुर पथ पर जानकीनगर के पास नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को मधवापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बेनीपट्टी, बेहटा निवासी सुनील राम नशे में पिकअप वैन चला रहा था. जिसके चपेट में आने से मधवापुर […]
विज्ञापन
मधवापुर : थाना क्षेत्र के बासुकी मधवापुर पथ पर जानकीनगर के पास नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को मधवापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बेनीपट्टी, बेहटा निवासी सुनील राम नशे में पिकअप वैन चला रहा था. जिसके चपेट में आने से मधवापुर एफसीआई के डाटा ऑपरेटर रितेश कुमार सिन्हा बाल – बाल बच गए. जो बाइक से थे. बाइक चालक सिन्हा के द्वारा दी गयी सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच करने पर पिकअप चालक को नशे में पाया गया. जिसे गाड़ी सहित गिरफ्तार कर मद्य निषेध धारा के अधीन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










