व्यवसायी की हत्या कर 30 लाख की संपत्ति लूटी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अंधराठाढ़ी (मधुबनी) : अंधराठाढ़ी बाजार के रेलवे गुमटी के पास किराना व्यवसायी बेचन गुप्ता के घर पर शनिवार रात अपराधियों ने धावा बोल कर नकदी समेत करीब 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. विरोध पर व्यवसायी बेचन गुप्ता की छुरा व सूआ (बोरा सिलनेवाला) घोंप कर हत्या कर दी. वहीं पिता व पत्नी […]
विज्ञापन
अंधराठाढ़ी (मधुबनी) : अंधराठाढ़ी बाजार के रेलवे गुमटी के पास किराना व्यवसायी बेचन गुप्ता के घर पर शनिवार रात अपराधियों ने धावा बोल कर नकदी समेत करीब 30 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली. विरोध पर व्यवसायी बेचन गुप्ता की छुरा व सूआ (बोरा सिलनेवाला) घोंप कर हत्या कर दी.
वहीं पिता व पत्नी को मारपीट कर बुरी घायल कर दिया. उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भागने में कामयाब रहे. व्यवसायी का घर थाना से पांच सौ गज की दूरी पर है. इधर, घटना से आक्रोशित लोग दिन भर पुलिस व प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते रहे. सुबह करीब आठ बजे ही लोगों की भीड़ थाना पहुंच गयी. इस दौरान लोगों ने कुछ सामान भी तोड़ दिया. बाजार की सड़कों को जाम कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










