समय से लक्ष्य को करें पूरा: त्रिपाठी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त कृषि निदेशक योजना धनंजय पति त्रिपाठी, जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान खरीफ में विभाग द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं की व्यापक रूप से जानकारी उपस्थित लोगों को […]

विज्ञापन
मधुबनी : जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन संयुक्त कृषि निदेशक योजना धनंजय पति त्रिपाठी, जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया.
इस दौरान खरीफ में विभाग द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं की व्यापक रूप से जानकारी उपस्थित लोगों को दी गयी. कार्यशाला के दौरान मिशन खरीफ को समय से पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया गया.
विभागीय अधिकारी व कृषि विशेषज्ञों ने उपस्थित बीएओ, कृषि समन्वयक, बीटीएम, एटीएम को आगामी एक जून से मिशन खरीफ के शुरू होने की जानकारी दी. कार्यक्रम के तहत 31 मई से 10 जून तक हर प्रखंड में खरीफ योजना के सफल संचालन के लिये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. वहीं एक जून से 14 जून तक विभिन्न प्रत्यक्षण को लेकर किसानों के बीच उपादान का वितरण किया जायेगा.
समय से योजना पर करें काम : त्रिपाठी
कार्यशाला को संबोधित करते हुए डी पी त्रिपाठी ने कहा कि विभाग किसानों को सहूलियत के लिये योजना संचालित करती है. इसका लाभ किसानों को तभी मिल सकता है, जब योजना किसानों को समय पर मिल जाये. यह जिम्मेदारी प्रखंड स्तरीय पदाधिक ारी व कृषि समन्वयक व अन्य कृषि परिवार से जुड़े कर्मियों की है. वे जिस तत्परता से काम करेंगे किसान भी इसी प्रकार समय से खेती कर सकेंगे व इसका सही लाभ उन्हें मिल सकेगा.
जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने कहा कि योजना तभी सही मायने में सफल होगा, जब किसान के घर व खेत तक हम पहुंचे. इसके लिये जमीनी स्तर पर पहल करना होगा.
हमें किसानों के घर व खेत पर जाकर उन्हें प्रशिक्षित करना होगा. मौके पर आत्मा परियोजना निदेशक रेवती रमण, जिला उद्यान पदाधिकारी अजीत कुमार यादव, मंगलानंद, रंधीर भारद्वाज, तनवीरूल हक, सत्येंद्र कुमार सहित किसान भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन