अपराधी के नाम पर रंगदारी मांगनेवाला युवक धराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फुलपरास : इनामी अपराधी पवन साह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले एक शख्स को पुलिस ने जाल बिछाकर नाटकीय अंदाज में रंगे हाथ धर दबोचा. घटना निर्मली बाजार के हटिया चौक पर शुक्रवार शाम की है. धड़पकड़ में डीएसपी नेसार अहमद साह सहित अन्य थाना के प्रभारी सादे लिबास में थे. धराया युवक फुलपरास […]
विज्ञापन
फुलपरास : इनामी अपराधी पवन साह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले एक शख्स को पुलिस ने जाल बिछाकर नाटकीय अंदाज में रंगे हाथ धर दबोचा. घटना निर्मली बाजार के हटिया चौक पर शुक्रवार शाम की है. धड़पकड़ में डीएसपी नेसार अहमद साह सहित अन्य थाना के प्रभारी सादे लिबास में थे. धराया युवक फुलपरास थाना के सुड़ीयाही गांव का राम शंकर साह बताया जाता है.
निर्मली थाना पर सुपौल पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज शनिवार को पहुंच गिरफ्तार युवक से घंटों पूछताछ की. वहीं डीएसपी को मोबाइल की जांच कर उसके जद में आने वाले सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करें.
जानकारी के मुताबिक मरौना थाना के ललमनियां गांव के अरुण कुमार कामत के मोबाइल नंबर पर इनामी अपराधी पवन साह के नाम से फोन कर तीन लाख की रंगदारी मांगी गई, नहीं देने पर हत्या की धमकी दी. अरुण कामत ने इसकी जानकारी मरौना थानाध्यक्ष अजीत कुमार को लिखित दी. इस घटना के बाद डीएसपी नेसार अहमद साह ने अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों की एक टीम गठित कर जाल बिछाया. जिस नंबर से अरुण को फोन की गई उस नंबर पर अरुण ने फोन कर रुपया निर्मली बाजार से हटिया चौक से ले जाने को कहा.
इधर सभी पुलिस पदाधिकारी सादे लिवास में इधर-उधर फैल गये. इधर आरोपी ज्योंहि अरुण कामत से फोकर कर मिला व उससे तीन लाख रुपया लिया, सभी पुलिस पदाधिकारी उसके घेर कर दबोच लिया. डीएसपी नेसार अहमद ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. मरौना थाना में रंगदारी को ले प्राथमिकी दर्ज की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










