गरमी आते सैकड़ों चापाकल बंद

Updated:
विज्ञापन

बेनीपट्टी : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरमी की तपिश बढ़ने के साथ ही अनुमंडल मुख्यालय सहित प्रक्षेत्र के भू-भागों में पेयजल संकट गहराने लगी है. मुख्यालय सहित अनुमंडल क्षेत्र के कई सरकारी चापाकल व हैंडपाइप खराब पड़े हैं. ऐसा नहीं है कि सरकारी तौर पर इसके रखरखाव व मरम्मती के नाम पर […]

विज्ञापन
बेनीपट्टी : अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी गरमी की तपिश बढ़ने के साथ ही अनुमंडल मुख्यालय सहित प्रक्षेत्र के भू-भागों में पेयजल संकट गहराने लगी है. मुख्यालय सहित अनुमंडल क्षेत्र के कई सरकारी चापाकल व हैंडपाइप खराब पड़े हैं.
ऐसा नहीं है कि सरकारी तौर पर इसके रखरखाव व मरम्मती के नाम पर संबंधित विभाग के पास फंड नहीं आता है. बल्कि धरातल पर चापाकल या हैंड पाइप खराब ही पड़ा रह जाता है और राशि कथित तौर पर बंदरबांट कर ली जाती है. जबकि विधायक, सांसद, ग्राम पंचायत और पंचायत समिति का चापाकल सार्वजनीक स्थानों के बदले निजी घरों व दलानों के भेंट चढ़ जाते हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना में भाई-भतीजाबाद की संस्कृति हावी है. सरकारी स्तर से पीएचइडी विभाग और जनप्रतिनिधियों के द्वारा चापाकल या हैंड पाइप गड़वाने के लिए कोई कमी नहीं बरती जाती है.
बावजूद इसके हलक तर करने के लिए बाजारू, ग्रामीण व सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इधर-उधर भटकते देखे जाते हैं. अनुमंडल मुख्यालय के संसारी पोखरा के समीप का हैंड पाइप ही वर्षों से खराब स्थिति में है. जिसको देखने वाला कोई नहीं है.
स्थानीय थाना के समीप कुछ वर्ष पहले चापाकल देखा जाता था जो अब नहीं दिखता है. अनुमंडल के कुल एकानवें पंचायतों में शायद ही कोई ऐसा पंचायत होगा जहां सरकारी पेयजल की स्थिति चुस्त-दुरुस्त होगा.
हालात ऐसे हैं कि लाख कोशिश के बाद भी विभागीय अभियंताओं का दर्शन लोगों को नहीं हो पाता है. अनुमंडल के बेनीपट्टी, मधवापुर, बिस्फी व हरलाखी प्रखंडों में अधिकांशत: सरकारी चापाकल या हैंड पाइप विभिन्न तकनीकी कारणों व विभागीय विसंगतियों के कारण बेकार पड़े हैं.
इस बाबत एसडीओ राजेश मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदत योजना को धरातल पर नाकाम करने वाले विभाग के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई के लिए आगे रिपोर्ट की जायेगी. उन्होंने बताया कि अनुमंडल प्रशासन जनसमस्याओं के निदान के लिए संकल्पित है.
प्रभावित गांवों का दौरा
बेनीपट्टी : जिला जदयू उपाध्यक्ष शशि भूषण सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया. इससे लौटने के पश्चात बताया कि राहत वितरण कार्य जो सरकार द्वारा चलाया जा रहा है. वह संतोषप्रद है. फसल क्षति का अनुदान वितरण भी प्रारंभ है.
विरोधी गांवों में न जाकर हर वक्त झूठा प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि बेनीपट्टी के एसडीओ इस मामले में सक्रिय हैं. शाहपुर, बगवास, भवगतीपुर, अगरोपट्टी, विशनपुर, लड्डुगामा पाली आदि गांवों का दौरा उन्होंने किया. मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हृदय राम, कन्हैया चौधरी, अशोक मंडल, रामगुलाम सहनी आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन