फुलपरास में हादसे में तीन की मौत, एक घायल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
फुलपरास (मधुबनी) : फुलपरास थाना क्षेत्र में अलग-अलग हासदों में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गयी. अनुमंडल मुख्यालय के पुबारि टोला के निकट एनएच 57 पर दो बाइकों में टक्कर हो गयी. इसमें उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक सिसवा […]
विज्ञापन
फुलपरास (मधुबनी) : फुलपरास थाना क्षेत्र में अलग-अलग हासदों में शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गयी. अनुमंडल मुख्यालय के पुबारि टोला के निकट एनएच 57 पर दो बाइकों में टक्कर हो गयी. इसमें उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. एक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के मुताबिक सिसवा बरही गांव के दो युवक दिलीप कुमार(18) व चंद्रशेखर यादव (22) बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां पुबारि टोला आ रहे थे. इसी क्रम में हीरा लाल ठाकुर के घर के निकट एक बाइक सवार बोकाई यादव से इनकी बाइक टकरा गई. वहीं पीछे से एक ट्रक बोकाई यादव की बाइक से टकरा गया. बोकाई यादव व दूसरे बाइक पर सवार दिलीप व चंद्रशेखर तीनों डिवाइडर पर गिर पड़े. गिरने से दिलीप व चंद्रशेखर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. बोकाई यादव घायल हो गया.
पुबारि टोला निवासी बोकाई को ग्रामीणों ने स्थानीय रेफरल अस्पताल में भरती कराया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए एनएच 57 को जाम कर दिया. भाजपा नेता उपेंद्र यादव सहित अन्य मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना स्थल पर डीसीएलआर ललित भूषण रंजन, बीडीओ राम नाथ कुमार, सीओ अश्विनी कुमार मल्ल, थानाध्यक्ष सनोवर खान सहित अन्य पदाधिकारी पहुंच लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया. दोनों मृतक के परिजनों को परिवारिक लाभ योजना के तहत 20-20 हजार का चेक व मुखिया सुशील आजाद ने तीन-तीन हजार नकद राशि दी. दो घंटे तक सड़क जाम रही.
उधर फुलपरास थाना के खोपा पेट्रोल पंप के समीप ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी. उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान धर्मडीहा डीह टोल निवासी गुलटेन चौपाल के 35 वर्षीय पुत्र शिबू चौपाल के रूप में की गयी. शिबू चौपाल झंझारपुर से बाइक से वापस अपने घर फुलपरास आ रहा था. फुलपरास से झंझारपुर की ओर जा रहे ट्रक ने ठोकर मार दी. लाश को पोस्टमार्टम के लिये पुलिस ने मधुबनी भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










