सोशल मीडिया पर अपशब्द लिखने वाले पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा के फेसबुक वाल पर अमर्यादित टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ा. श्री मिश्रा के निजी सचिव पंचानंद झा ने इस मामले को लेकर आरएस ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में नवटोल गांव निवासी विपिन कुमार झा उर्फ शेखर के 25 वर्षीय […]

विज्ञापन

झंझारपुर : पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीतीश मिश्रा के फेसबुक वाल पर अमर्यादित टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ा. श्री मिश्रा के निजी सचिव पंचानंद झा ने इस मामले को लेकर आरएस ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में नवटोल गांव निवासी विपिन कुमार झा उर्फ शेखर के 25 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार झा को नामजद किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ओपी प्रभारी कृष्ण प्रसाद सिंह ने कहा है कि कांड संख्या 298 के तहत आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में कहा गया है कि नवटोल निवासी उक्त युवक ने पिछले 30 नवंबर को फेसबुक वाल पर गाली गलौज व अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है.

टिप्पणी में पारिवारिक सदस्यों को भी घसीटा गया है. डीएसपी अमित शरण ने कहा कि सोशल साइट के पब्लिक प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कृत्य संगीन अपराध है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. सोशल साइट पर इस तरह के मामले में यह दूसरी बड़ी करवाई होने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन