105 रुपये किलो प्याज, होटल के खानपान पर असर

Updated at : 05 Dec 2019 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
105 रुपये किलो प्याज, होटल के खानपान पर असर

मधुबनी : प्याज की बढ़ती कीमत से होटलों में खाना व नाश्ता करना महंगा हो गया है. होटलों में खाना अब लोगों को सोचना पड़ रहा है. होटल, ढाबा से लेकर गांव घरो के छोटे छोटे दुकान में मिलने वाले नाश्ता पर भी प्याज की महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है. बाजार में मिलने […]

विज्ञापन

मधुबनी : प्याज की बढ़ती कीमत से होटलों में खाना व नाश्ता करना महंगा हो गया है. होटलों में खाना अब लोगों को सोचना पड़ रहा है. होटल, ढाबा से लेकर गांव घरो के छोटे छोटे दुकान में मिलने वाले नाश्ता पर भी प्याज की महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है. बाजार में मिलने वाले नाश्ता से प्याज गायब हो चुका है.

दुकानदान मूली व पत्ता गोभी से प्याज का काम चला रहे हैं. बाजार में छोटे मोटे नाश्ता के दुकान पर कल तक पांच रुपये मिलने वाला प्याजी की कीमत बढकर आठ रुपये तक पहुंच गयी है तो शहर के बढ़िया होटल में नाश्ता व खाने के प्रत्येक प्याज वाले आइटम पर बीस पच्चीस रुपये तक का इजाफा हो गया है. इसमें भी छोटे छोटे प्याज का उपयोग हो रहा है.

होटलों में बना नया मेनू . स्थानीय एक होटल के संचालक ने बताया कि लगातार प्याज के दाम में बढ़ोतरी हो जाने के कारण कई सामान के दाम में बढ़ोतरी करना पड़ा. होटल संचालक ने बताया कि एक माह पहले हमलोग पनीर चिल्ली 110 रुपये प्रति प्लेट बेचते थे लेकिन प्याज के दाम के बजह से अब कीमत में बढोतरी करना पड़ रहा है. इससे ग्राहक भी भड़क रहे हैं. पर हमारी मजबूरी है.

बाजार में होटलों से लिये गये भाव के अनुसार 110 रुपये में मिलने वाले पनीर चिल्ली की कीमत 125 रुपये हो गया है. इसी प्रकार पनीर दो प्याजा 150 रुपये प्रति प्लेट हो गया है. यह पहले 130 रुपये मिलता था. इसी प्रकार प्याज देकर बने हुए हर आईटम की कीमत में बढोतरी कर दी गयी है. सलाद का कीमत पूर्व के दिनों में 40 रुपये प्रति प्लेट मिलता था. अब 60 रुपये बिक रहा है.

नए मेनू में जहां पनीर चिली,पनीर कड़ाही, पनीर दो प्याजा, चिकेन चिली, चिकेन दो प्याजा जैसे समान पर 10 से 15 रुपये प्रति प्लेट दाम में बढ़ोतरी की गयी है. आम लोग अब बाजार से प्याज खरीद नहीं रहे है.पिछले दो दिन में प्याज की कीमत 100 से 105 तक पहुंच गया है. प्याज की बढ़ती कीमत की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी शादी विवाह में बरात को खाना खिलाने में हो रही है.

जिला मांग के अनुसार प्याज में सामान्य दिनों में में 40 से 45 क्विंटल प्याज प्रत्येक दिन खर्च होता है. लेकिन अभी किल्लत के कारण मंडी से प्याज बहुत कम खपत हो रहा है. श्री साह ने बताया कि अभी मिथिलांचल में लगन का समय है.

अभी प्याज की खपत सामान्य दिन के अपेक्षा 10 क्विंटल से भी ज्यादा बढ़ गयी है. मांग के अनरूप आपूर्ति नहीं होने के कारण इतना ज्यादा दाम बढ़ गया है. श्री साह ने बताया कि इस बार नासिक में बहुत ज्यादा वारिस होने के कारण प्याज की उपज बहुत कम हुई है. जिसकी वजह से प्याज के किम्मत इतना बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन