ePaper

कवि विद्यापति के कारण ही मैथिली को मिल रहा महत्व

Updated at : 11 Nov 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
कवि विद्यापति के कारण ही मैथिली को मिल रहा महत्व

मधुबनी : विद्यापति स्मारक संरक्षक मंडल मधुबनी के तत्वावधान में कवि कोकिल विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन विद्यापति टावर पर संरक्षक मंडल के अध्यक्ष जीवछ झा की अध्यक्षता में किया गया. गोसाउनिक गीत से शुरू इस कार्यक्रम का उद्घाटन संरक्षक मंडल के सदस्य जेपी सिंह, जीवछ झा, गंगाराम झा, डॉ कुलधारी सिंह, नीलांबर मिश्र,ज्योति रमन […]

विज्ञापन

मधुबनी : विद्यापति स्मारक संरक्षक मंडल मधुबनी के तत्वावधान में कवि कोकिल विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन विद्यापति टावर पर संरक्षक मंडल के अध्यक्ष जीवछ झा की अध्यक्षता में किया गया. गोसाउनिक गीत से शुरू इस कार्यक्रम का उद्घाटन संरक्षक मंडल के सदस्य जेपी सिंह, जीवछ झा, गंगाराम झा, डॉ कुलधारी सिंह, नीलांबर मिश्र,ज्योति रमन झा बाबा, सर्व नारायण मिश्र, कपिल देव झा, विवेकानंद मिश्र व कांतधारी सिंह ने संयुक्त रूप से किया. सभी आगंतुक अतिथि ने बाबा विद्यापति के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित किया.

कवि सम्मेलन के अवसर पर जीवछ झा ने कहा कि कवि विद्यापति अपने जीवन काल मे मैथली भाषा को अपना कर आम जन के मन में जो स्थान बनाया, उसी का परिणाम है कि लोग आज भी उनको याद करते हैं. इस अवसर पर नीलांबर मिश्र ने कहा कि महाकवि विद्यापति के कारण ही आज मैथली भाषा को इतना महत्व मिल रहा है. इस अवसर पर अलाप म्यूजिक अकादमी द्वारा चयनित कलाकार तृप्ति कुमारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया.

जबकि सौम्या कुमारी, तृप्ति कुमारी को द्वितीय पुरस्कार, आरती कुमारी,काशबी कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया. अरपिना कुमारी, स्वाति कुमारी को संतना पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सम्मेलन में काव्य पाठ का आयोजन भी किया गया. जिसमें कई कवियों ने कविता पाठ किया.

कार्यक्रम में साक्षी कुमारी ने विद्यापति के गीत गाकर खूब ताली बटोरी. सीताराम यादव, लालबहादुर सिंह, शुभंकर झा, विनय विश्व बंधु, भोलानंद झा, सुभाष चंद्र झा स्नेही, अमरनाथ चौधरी, प्रवीण कुमार झा,जवाहर लाल प्रशाद, त्रिलोक नाथ मिश्र, रीना झा, उदय झा, चंद्र मोहन झा, रमन कुमार झा,ऋषि देव सिंह,प्रजापति ठाकुर, दिलीप कुमार झा,उदय चंद्र झा विनोद, प्रदीप पाठक, गोपी नाथ झा सहित कई लोगों ने भाग लिया. कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन अखिल झा ने किया जबकि दूसरे सत्र का मंच संचालन प्रजापति ठाकुर ने किया. धन्यवाद ज्ञापन कपिल देव झा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन