88 पैक्स का मार्च 2020 में होगा टर्म पूरा

Updated at : 09 Nov 2019 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
88 पैक्स का मार्च 2020 में होगा टर्म पूरा

मधुबनी : पैक्स चुनाव के घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गया है. प्रबंध कार्यकारिणी के 12 पदों पर 5 चरणों में होने वाले पैक्स चुनाव में 289 पैक्स में ही चुनाव होगा. जबकि 88 पैक्स का टर्म मार्च 2020 में पूरा होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा. वहीं जिला में 21 पैक्स […]

विज्ञापन
मधुबनी : पैक्स चुनाव के घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गया है. प्रबंध कार्यकारिणी के 12 पदों पर 5 चरणों में होने वाले पैक्स चुनाव में 289 पैक्स में ही चुनाव होगा. जबकि 88 पैक्स का टर्म मार्च 2020 में पूरा होने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा. वहीं जिला में 21 पैक्स को विभिन्न कारणों से चुनाव प्रक्रिया से वंचित रखा गया है.
प्रबंध कार्यकारिणी के 12 पदों पर होने वाले चुनाव में अध्यक्ष का एक पद अनारक्षित होगा. शेष 11 प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य होंगे. जिसमें 6 आरक्षित तथा 5 अनारक्षित होगा. 6 आरक्षित पदों में 2 अनुसूचित जाति, जनजाति, दो अत्यंत पिछड़ा एवं दो पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होगा. वहीं अनारक्षित 5 प्रबंध कार्यकारिणी सहित आरक्षित पदों पर 50-50 प्रतिशत महिला के लिए आरक्षित होगा.
21 पैक्स होंगे चुनाव से वंचित
जिला के विभिन्न प्रखंडों के 21 पैक्स विभिन्न कारणों से चुनाव से वंचित रहेगा. जिसमें बाबूबरही प्रखंड के धमौड़ा, बिस्फी प्रखंड के चहुटा, सादुल्लापुर, सिंघिया पूर्वी, खैरी वाका दक्षिण, औसी बबनगामा उत्तरी, हरलाखी प्रखंड के बोड़हर, खुटौना प्रखंड के बीरपुर, कारमेध उत्तरी, लौकही प्रखंड के गरूआर एवं नरहिया उत्तरी पंडौल प्रखंड के सकरी पूर्वी, फुलपरास प्रखंड के गोड़ियारी, रहिका प्रखंड के भच्छी एवं सनौर, झंझारपुर प्रखंड के चनौरागंज, लदनिया प्रखंड के पथराही एवं खोजा एवं मधेपुर प्रखंड के द्वालक, सुंदर विराजित मटरस व बकुआ शामिल है.
चुनाव से वंचित इन 21 पैक्सों में कई पैक्स द्वारा निर्वाचन शुल्क व मतदाता सूची उपलब्ध नहीं किये जाने के कारण चुनाव से वंचित रखा गया है. सभी पैक्स में डीसीओ द्वारा पैक्सों संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है. साथ ही इन पैक्सों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. विदित हो कि निर्वाचन शुल्क में प्रति 7 सौ मतदाता पर 5 हजार रुपये, 701-14 सौ मतदाता पर 10 हजार रुपया तथा 1401-21 सौ मतदाता पर 15 हजार रुपये निर्वाचन शुल्क जमा किया जाता है.
वहीं जिला में 88 ऐसे पैक्स है जिसका चुनाव मार्च होने के कारण वहां मार्च 20 में होगा. जिसमें अंधराठाढी प्रखंड में 6, बाबूबरही प्रखंड में 12, बेनीपट्टी में 1, पंडौल में 7, रहिका में 10(जिसमें ककरौल दक्षिण का मार्च 21 में) झंझारपुर में 9(जिसमें रैयाम पूर्वी का मार्च 21 में) मधेपुर में 13, घोघरडीहा में 11, खजौली में 3, खुटौना में 2, लखनौर में 5, लौकही में 4 व राजनगर प्रखंड में 5 पैक्स शामिल है.

विभिन्न कोषांग का हुआ गठन
प्राथमिक साख समिति के मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से ससमय संपादित करने के उद्देश्य से विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है.
कार्मिक कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी दुर्गानंद झा अपर समाहर्ता होंगे. इस कोषांग का कार्य स्थल जिला स्थापना प्रशाखा होगा. इस कोषांग में बुद्ध प्रकाश भूमि सुधार उपसमाहर्ता नोडल पदाधिकारी, आलोक नंदन सिंह जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित 18 कर्मी शामिल होंगे. कार्मिक प्रबंधक कोषांग द्वारा अपने कोषांग के पदाधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा कर उत्तर दायित्व का निर्वहन करेंगे. मतदान दल, मतदान दलों की नियुक्ति पत्र, गश्ती दल दंडाधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक की नियुक्ति आदि शामिल है.
परिवहन प्रबंधन कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी अजय कुमार सिंह जबकि नोडल पदाधिकारी का कार्य जिला परिवहन पदाधिकारी होंगे. इसका कार्य स्थल जिला परिवहन कार्यालय होगा. 5 पदाधिकारी सहित 8 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वाहन अधिग्रहन सहित वाहन संबंधित कार्य.
प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग. कोषांग के वरीय पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी नौशाद अहमद खां होंगे. इसका कार्यालय जिला पंचायत कार्यालय होगा. इस कोषांग में 4 पदाधिकारी सहित 8 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. कर्मिक मत पेटी सहित निर्वाचन के संचालन के संबंध में विविध विषयों पर दिये जाने वाले प्रशिक्षण देने की जिम्मेवारी होगी.
मत पत्र/पेपर सील प्रबंधन कोषांग
इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी रजिक अहमद जिला भू अर्जन पदाधिकारी होंगे. कार्य स्थल डीआरडीए होगा. इस कोषांग में 4 पदाधिकारी सहित 9 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
सामग्री प्रबंधन कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी जिला आपूर्ति प्रशाखा होंगे. इसका कार्य स्थल शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय होगा. इसमें दो पदाधिकारी सहित 10 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
आदर्श आचार संहिता कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी सुनिल कुमार लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता फुलपरास होंगे. इसका कार्य स्थल जिला सामान्य शाखा होगा. इस कोषांग में 5 पदाधिकारी सहित 7 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण प्रबधन कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी देवानंद शर्मा संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर होंगे. इसका कार्य स्थल वाणिज्य कर कार्यालय होगा. इस कोषांग में 3 पदाधिकारी सहित 5 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग
कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा होंगे. इस का कार्य स्थल जिला नजारत प्रशाखा, जिला अतिथि गृह होगा. इस कोषांग में 43 पदाधिकारी सहित 7 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
जिला के विभिन्न प्रखंडों के 21 पैक्स विभिन्न कारणों से चुनाव से वंचित रहेगा. जिसमें बाबूबरही प्रखंड के धमौड़ा, बिस्फी प्रखंड के चहुटा, सादुल्लापुर, सिंघिया पूर्वी, खैरी वाका दक्षिण, औसी बबनगामा उत्तरी, हरलाखी प्रखंड के बोड़हर, खुटौना प्रखंड के बीरपुर, कारमेध उत्तरी, लौकही प्रखंड के गरूआर एवं नरहिया उत्तरी पंडौल प्रखंड के सकरी पूर्वी, फुलपरास प्रखंड के गोड़ियारी, रहिका प्रखंड के भच्छी एवं सनौर, झंझारपुर प्रखंड के चनौरागंज, लदनिया प्रखंड के पथराही एवं खोजा एवं मधेपुर प्रखंड के द्वालक, सुंदर विराजित मटरस व बकुआ शामिल है. चुनाव से वंचित इन 21 पैक्सों में कई पैक्स द्वारा निर्वाचन शुल्क व मतदाता सूची उपलब्ध नहीं किये जाने के कारण चुनाव से वंचित रखा गया है.
सभी पैक्स में डीसीओ द्वारा पैक्सों संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है. साथ ही इन पैक्सों से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है. विदित हो कि निर्वाचन शुल्क में प्रति 7 सौ मतदाता पर 5 हजार रुपये, 701-14 सौ मतदाता पर 10 हजार रुपया तथा 1401-21 सौ मतदाता पर 15 हजार रुपये निर्वाचन शुल्क जमा किया जाता है.
वहीं जिला में 88 ऐसे पैक्स है जिसका चुनाव मार्च होने के कारण वहां मार्च 20 में होगा. जिसमें अंधराठाढी प्रखंड में 6, बाबूबरही प्रखंड में 12, बेनीपट्टी में 1, पंडौल में 7, रहिका में 10(जिसमें ककरौल दक्षिण का मार्च 21 में) झंझारपुर में 9(जिसमें रैयाम पूर्वी का मार्च 21 में) मधेपुर में 13, घोघरडीहा में 11, खजौली में 3, खुटौना में 2, लखनौर में 5, लौकही में 4 व राजनगर प्रखंड में 5 पैक्स शामिल है.
विभिन्न कोषांग का हुआ गठन
प्राथमिक साख समिति के मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से ससमय संपादित करने के उद्देश्य से विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है.
कार्मिक कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी दुर्गानंद झा अपर समाहर्ता होंगे. इस कोषांग का कार्य स्थल जिला स्थापना प्रशाखा होगा. इस कोषांग में बुद्ध प्रकाश भूमि सुधार उपसमाहर्ता नोडल पदाधिकारी, आलोक नंदन सिंह जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित 18 कर्मी शामिल होंगे. कार्मिक प्रबंधक कोषांग द्वारा अपने कोषांग के पदाधिकारियों के बीच कार्यों का बंटवारा कर उत्तर दायित्व का निर्वहन करेंगे. मतदान दल, मतदान दलों की नियुक्ति पत्र, गश्ती दल दंडाधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक की नियुक्ति आदि शामिल है.
परिवहन प्रबंधन कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी अजय कुमार सिंह जबकि नोडल पदाधिकारी का कार्य जिला परिवहन पदाधिकारी होंगे. इसका कार्य स्थल जिला परिवहन कार्यालय होगा. 5 पदाधिकारी सहित 8 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वाहन अधिग्रहन सहित वाहन संबंधित कार्य.
प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग. कोषांग के वरीय पदाधिकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी नौशाद अहमद खां होंगे. इसका कार्यालय जिला पंचायत कार्यालय होगा. इस कोषांग में 4 पदाधिकारी सहित 8 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. कर्मिक मत पेटी सहित निर्वाचन के संचालन के संबंध में विविध विषयों पर दिये जाने वाले प्रशिक्षण देने की जिम्मेवारी होगी.
मत पत्र/पेपर सील प्रबंधन कोषांग
इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी रजिक अहमद जिला भू अर्जन पदाधिकारी होंगे. कार्य स्थल डीआरडीए होगा. इस कोषांग में 4 पदाधिकारी सहित 9 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
सामग्री प्रबंधन कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी अशोक कुमार त्रिपाठी जिला आपूर्ति प्रशाखा होंगे. इसका कार्य स्थल शिवगंगा बालिका उच्च विद्यालय होगा. इसमें दो पदाधिकारी सहित 10 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
आदर्श आचार संहिता कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी सुनिल कुमार लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता फुलपरास होंगे. इसका कार्य स्थल जिला सामान्य शाखा होगा. इस कोषांग में 5 पदाधिकारी सहित 7 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण प्रबधन कोषांग. इस कोषांग के वरीय पदाधिकारी देवानंद शर्मा संयुक्त आयुक्त वाणिज्य कर होंगे. इसका कार्य स्थल वाणिज्य कर कार्यालय होगा. इस कोषांग में 3 पदाधिकारी सहित 5 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग
कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी अपर समाहर्ता दुर्गानंद झा होंगे. इस का कार्य स्थल जिला नजारत प्रशाखा, जिला अतिथि गृह होगा. इस कोषांग में 43 पदाधिकारी सहित 7 कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन