व्यापारियों का नप में हंगामा

मधुबनी : गिलेशन बाजार में पिछले एक माह से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी व बदबू से परेशान व्यापारियों ने गुरुवार को नप के कार्यपालक अभियंता के प्रकोष्ठ में जमकर हो हंगामा किया. राजेन्द्र प्रसाद व मुकेश पंजियार की अगुआई में गिलेशन बाजार के दुकानदार नप कार्यालय पहुंचे और सफाई नहीं होने को लेकर […]
मधुबनी : गिलेशन बाजार में पिछले एक माह से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी व बदबू से परेशान व्यापारियों ने गुरुवार को नप के कार्यपालक अभियंता के प्रकोष्ठ में जमकर हो हंगामा किया. राजेन्द्र प्रसाद व मुकेश पंजियार की अगुआई में गिलेशन बाजार के दुकानदार नप कार्यालय पहुंचे और सफाई नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की.
बाजार के अशोक साह, मुसाई साह, हरि साह, वसंत साह,जमुना देवी,महादेव साह ने बताया कि गिलेशन बाजार में पिछले एक माह से सफाई का काम नहीं हो रहा है. सफाई नहीं होने के कारण पूरा गिलेशन में गंदगी पसरा हुआ है. व्यापारियों ने बताया कि गिलेशन बाजार में प्रत्येक साल दुर्गा पूजा का आयोजन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




