फेसबुक पर नाबालिग की अश्लील तस्वीर अपलोड करने की प्राथमिकी
मधुबनी : गलत तरीके से नाबालिक लड़की की तस्वीर इंटरनेट, फेस बुक पर अपलोड कर दस लाख रुपये की अवैध मांग किये जाने का एक मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने नगर थाना में अपने भाई के साला को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में पीड़िता […]
मधुबनी : गलत तरीके से नाबालिक लड़की की तस्वीर इंटरनेट, फेस बुक पर अपलोड कर दस लाख रुपये की अवैध मांग किये जाने का एक मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़िता की मां ने नगर थाना में अपने भाई के साला को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में पीड़िता ने कहा है कि वह शंकर चौक स्थित एक भाड़े के मकान में पति व बच्चों के साथ रहती है.
आपके शहर में
जहां पर उससे मिलने उसका भाई व उनका साला आता रहता है. बीते कुछ माह उनके भाई का साला मुजफ्फरपुर निवासी कुंदन सिंह गलत कागजात बनाकर उनकी बड़ी बेटी के साथ शादी होने का दावा करने लगा. जिसको लेकर फरवरी माह में ही सनहा दर्ज कराया था. इसके बाद वह उनकी छोटी पुत्री के साथ अश्लीत तस्वीर अपने मोबाईल से इंटरनेट पर अपलोड कर रहा है. साथ ही परिवार से दस लाख रुपये की मांग कर रहा है. इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए