ePaper

एक सप्ताह में करें मजदूरों का लंबित भुगतान अन्यथा होगी कारवाई : मंत्री

Updated at : 08 Sep 2019 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह में करें मजदूरों का लंबित भुगतान अन्यथा होगी कारवाई : मंत्री

मधुबनी : मजदूरों के लंबित मजदूरी का भुगतान नहीं होने के मामले को ग्रामीण विकास मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह में हर हाल में मजदूरों के मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश दिया है. मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को डीआरडीए के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मनरेगा के तहत […]

विज्ञापन

मधुबनी : मजदूरों के लंबित मजदूरी का भुगतान नहीं होने के मामले को ग्रामीण विकास मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह में हर हाल में मजदूरों के मजदूरी का भुगतान करने का निर्देश दिया है. मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को डीआरडीए के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मनरेगा के तहत बाबूबरही, जयनगर व राजनगर के पीओ को ये आदेश दिया. समीक्षा क्रम में तीनों प्रखंडों में मजदूरों का मजदूरी लंबित है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना व इंदिरा आवास योजना में लक्ष्य के विरुद्ध लाभुकों द्वारा आवास पूर्ण नहीं किये जाने पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए लाभुकों द्वारा ससमय आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया.

आवास को करायें पूर्ण : 59 हजार लक्ष्य के विरुद्ध जिला में अब तक 24 हजार आवास ही पूर्ण किया गया है. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के वित्तीय वर्ष 2019-20 में निर्धारित लक्ष्य 51 हजार 523 के विरुद्ध 26 हजार 272 रजिस्ट्रेशन के विरुद्ध 5 हजार 610 लाभुकों की स्वीकृति देने तथा 953 लाभुकों को प्रथम किस्त देने की जानकारी मंत्री को दी गयी. इस संबंध में मंत्री ने सभी बीडीओ को सख्त हिदायत देते हुए ससमय आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया. लोहिया स्वच्छता मिशन की समीक्षा क्रम में जिला को 2 अक्टूबर तक ओडीएफ घोषित करने का निर्देश मंत्री द्वारा दिया. जिला में 2 लाख 64 हजार घरों में शौचालय का निर्माण किया गया है.

मंत्री ने त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को पत्र लिखकर स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा शौचालय निर्माण कर खुले में शौच से मुक्त करने का आह्वान किया. प्लांटेशन के समीक्षा में पंडौल, रहिका, बेनीपट्टी, हरलाखी प्रखंड द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की. प्लांटेशन में वर्ष 2019-20 में 2 लाख 40 हजार पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित है. जिसके विरुद्ध अब तक 1 लाख 3 हजार 540 पौधा लगाया गया है. जीविका के स्थापना में प्रतिवर्ष 3 करोड़ 60 लाख रुपये आवंटन के बाद भी अपेक्षित कार्य नहीं होने के कारण मंत्री ने नराजगी जताया. समीक्षा बैठक में जल जीवन हरियाली अभियान की समीक्षा के क्रम में किये गये कार्यों को 2 अक्टूबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. जिससे कि 2 अक्टूबर से इस योजना को मनरेगा के अंतर्गत कार्य प्रारंभ किया जा सके. इस योजना के तहत तालाब, पोखर व जल संचयन का जीर्णोंद्धार व संरचनाओं का कार्य किया जायेगा. समीक्षा बैठक में डीडीसी अजय कुमार सिंह, लोहिया स्वच्छता अभियान के संजीव झा, जीविका की ऋचा गार्गी, विवेक कुमार, श्रुति कुमारी, लाल कृष्ण आडवानी, राजीव कुमार, संतोष सिंह सहित सभी बीडीओ, पीओ उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन