2091 लीटर विदेशी शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2019 4:40 AM
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के आर के कॉलेज के नजदीक रहिका मधुबनी मुख्य मार्ग पर बीते सोमवार की रात गुप्त सूचना पर नगर थाना पुलिस के गश्ती दल ने वाहन जांच में एक महिंद्रा पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब का कार्टन जब्त किया है. इस मामले में गाड़ी का चालक गंगासागर चौक […]
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के आर के कॉलेज के नजदीक रहिका मधुबनी मुख्य मार्ग पर बीते सोमवार की रात गुप्त सूचना पर नगर थाना पुलिस के गश्ती दल ने वाहन जांच में एक महिंद्रा पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब का कार्टन जब्त किया है. इस मामले में गाड़ी का चालक गंगासागर चौक भौआरा निवासी चिंटू कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस अवर निरीक्षक उमेश सिंह ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी है. श्री सिंह ने बताया है कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार राय को मिली गुप्त सूचना व उनके आदेश पर आर के कॉलेज के निकट वाहनों के जांच के क्रम में बीआर 07 पी 9331 महिंद्रा गाड़ी से 38 कार्टन कुल 392 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त किया गया. गाड़ी चालक पिंटू कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. पिंटू कुमार राय ने पुलिस को बताया है कि पंडौल दुर्गा स्थान के निकट से उक्त शराब को सप्ता गांव ले जाया जा रहा था. इस मामले में पंडौल के विक्रम यादव को भी नामजद किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










