बाढ़ के पानी में डूबने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

Updated:
विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के सेलरा गांव में एक आठ वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सेलरा गांव के बिंदे पासवान का 8 वर्षीय पुत्र गंगा कुमार पासवान बीते गुरुवार की शाम शौच के लिए कमला नदी के किनारे गया था. शौच के दौरान फिसलने से […]

विज्ञापन

जयनगर : प्रखंड के सेलरा गांव में एक आठ वर्षीय बालक की बाढ़ के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सेलरा गांव के बिंदे पासवान का 8 वर्षीय पुत्र गंगा कुमार पासवान बीते गुरुवार की शाम शौच के लिए कमला नदी के किनारे गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

शौच के दौरान फिसलने से वह नदी के पानी में गिर गया. परिजनों के खोजबीन के बाद वह कमला नदी में उपलाता मिला. परिजनों द्वारा उसे अनुमंडल अस्पताल जयनगर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही जयनगर थाने ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन