ePaper

80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 12 Jul 2019 2:33 AM (IST)
विज्ञापन
80 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

मधुबनी : मानवता को शर्मसार करते हुए एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ 20 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म कर जान से मारने की कोशिश किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी को परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया. जिसके बाद स्थानीय चौकीदार ने थाना को सूचना दी. […]

विज्ञापन

मधुबनी : मानवता को शर्मसार करते हुए एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ 20 वर्षीय युवक द्वारा दुष्कर्म कर जान से मारने की कोशिश किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी को परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया. जिसके बाद स्थानीय चौकीदार ने थाना को सूचना दी. परिजनों ने आरोपी युवक को थाना को सौंप दिया है. इस संबंध में पीड़ित बुजुर्ग महिला की बहू ने मारने तथा दुष्कर्म के मामले में अंधराठाढी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

पुलिस द्वारा गुरुवार को महिला की मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. अंधराठाढी थाना क्षेत्र के एक गांव में 80 वर्षीय महिला के साथ बुधवार की रात्रि गांव के ही एलाउद्दीन अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र चांद अंसारी द्वारा दुष्कर्म करने मामला आया है. इस संबंध में पीड़िता की बहू ने बताया कि बुधवार रात्रि 10.30 बजे घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे. इस बीच गांव के ही युवक घर के बरामदा पर सोयी मेरी सास के पास आया और उसे छूने लगा. जिस पर महिला ने विरोध किया.

जिसके बाद युवक द्वारा महिला के साड़ी के पल्लू से मुंह बांधकर दुष्कर्म किया. हल्ला सुनकर बहू तत्काल दरवाजा खोलकर बाहर निकली. लोगों को आवाज देने लगी. भागने के क्रम में युवक मच्छरदानी में फंस गया और उसे परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया. तब तक गांव के कई लोग इकट्ठा हो गये. किसी ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना स्थानीय चौकीदार को दी गयी. चौकीदार ने तत्काल थाने को सूचना दी. जिसके बाद थाना घटना स्थल पर पहुंच आरोपी युवक को पुलिस हिरासत में ले लिया. गुरुवार को महिला की जांच सदर अस्पताल में महिला पुलिस की मौजूदगी में की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन