1.80 लाख नकदी सहित करीब छह लाख की संपत्ति की चोरी

खुटौना : बीते रविवार मध्य रात्री के बाद बाजार के वार्ड नंबर 9 स्थित मुजफ्फर आलम के घर से लाखों के सामान व सोने चांदी की आभूषण चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है. गृह स्वामी मुजफ्फर आलम द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर बताया गया कि वे सपरिवार मिलकर […]
खुटौना : बीते रविवार मध्य रात्री के बाद बाजार के वार्ड नंबर 9 स्थित मुजफ्फर आलम के घर से लाखों के सामान व सोने चांदी की आभूषण चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है. गृह स्वामी मुजफ्फर आलम द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के आधार पर बताया गया कि वे सपरिवार मिलकर एकहत्था एक शादी समारोह में 23 जून को ही चला गया था. घर खाली पड़ा था.
इसी बीच चोरों ने लोहे की आलमारी, तीन ट्रंक तथा 9 बक्से को तोड़कर 1 लाख 80 हजार नकदी समेत 14 भर सोने का आभूषण पर हाथ साफ कर चलता बना. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा डॉग स्क्वायड की मंगवाकर घटना की समीक्षा की. डॉग स्क्वायड के पहचान पर कुल चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है.
तथा पूछताछ की जा रही है. चोरी की गई सामानों की कामत 6 लाख से उपर आंकी गयी है. थानाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल के अनुसार मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है. कहा कि जल्द ही चोर पुलिस की पकड़ में आ जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










