पंस की बैठक में छाया अनियमितता का मामला

झंझारपुर/मधेपुर : प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में प्रखंड क्षेत्र में प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं एमडीएम में जारी अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की गयी. मुखिया कौशल्या देवी ने शौचालय निर्माण की राशि में प्रखंड के डाटा […]
झंझारपुर/मधेपुर : प्रखंड मुख्यालय के टीपीसी भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में हुई़ बैठक में प्रखंड क्षेत्र में प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं एमडीएम में जारी अनियमितता पर रोक लगाने की मांग की गयी.
मुखिया कौशल्या देवी ने शौचालय निर्माण की राशि में प्रखंड के डाटा ऑपरेटर द्वारा उपभोक्ताओं को राशि मुहैया कराने में पैसे की उगाही करने का मामला उठाया. मुखिया मो़ आरिफ ने दिसंबर माह 2018 में हुए बांकी गांव में आगजनी के दौरान दो बच्चे की आग में झुलस कर मौत होने पर उनके आश्रित को अब तक अनुदान की राशि नहीं मिलने का मामला उठाया.
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड क्षेत्र के लगभग आधे से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के अक्सर बंद रहने का मामला भी उठाया गया. पंसस इंदू देवी ने करहारा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय बनाही का भवन निर्माण करने का प्रस्ताव दिया.
उप प्रमुख रामबाबू यादव ने लंबित वृद्धावस्था पेंशन का मामला उठाया. बैठक में विभिन्न पंचायतों से सड़क निर्माण के प्रस्ताव भी लिए गए़ बैठक में पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. हरेंद्र कुमार, कनीय अभियंता सत्य प्रकाश, नीरज कुमार, कन्हैया कुमार, अंजय कुमार सिंह, मुखिया चन्द्र शेखर महतो, नागेश्वर सल्हैता, दिवाकर प्रसाद यादव, सबीला खातून, नीरज कुमार यादव, राजेंद्र पासवान, नरेंद्र कुमार झा, मंजू देवी, नुसरत परवीन, बौअन साफी, संजीदा खातून भी उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




